Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU छात्रों ने बिठूर में लगाया स्वास्थ्य शिविर:200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज और परामर्श

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-6 ने बिठूर के ग्राम पंचायत उदेतपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सात दिवसीय विशेष कैंप के छठे दिन शनिवार को ग्राम सचिवालय में यह शिविर लगाया गया, जिसमें उदेतपुर और आसपास के करीब 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। प्रख्यात चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें बेहतर जीवनशैली तथा खान-पान के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को अपने गांव के पास ही शहर के डॉक्टरों से सलाह और जांच सुविधाएं मिलीं। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की जांचें अत्याधुनिक मशीनों के जरिए निःशुल्क की गईं। इनमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन की माप शामिल थी। एक विशेष टीम ने नेत्र परीक्षण भी किया और कई बुजुर्गों को आंखों की देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव दिए। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल दूर होने के कारण वे अक्सर छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते थे। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई-6 के स्वयंसेवकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पंजीकरण, मरीजों को डॉक्टरों तक ले जाने और भीड़ प्रबंधन में सहयोग किया। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य समाज की सेवा करना है और स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर इस उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:नवयुग कन्या महाविद्यालय में भाषाई विविधता पर मंथन
    Next Article
    फूलों से तैयार किया आर्टिफिशियल मिर्च व बनारसी पान:वाराणसी में 2 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, 2 हजार से ज्यादा वेरायटी के फूल-सब्जियां आकर्षक का केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment