Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ब्लड बैंक प्रभारी के साथ जमकर गाली गलौज:सामने आया सीसीटीवी फुटेज, दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड बैंक के प्रभारी अनिल कुमार मौर्य के साथ गाली गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना ब्लड बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो कि अब वायरल हो रही है। इस मामले में पीड़ित ब्लड बैंक प्रभारी अनिल कुमार मौर्य ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जिस तरह से गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस तरह से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। जांच में जुटी पुलिस आजमगढ़ जिले के ब्लड बैंक प्रभारी अनिल कुमार मौर्य शनिवार को जब अलमारी से जरूरी डॉक्यूमेंट निकल रहे थे। इसी दौरान तीन लोग ब्लड बैंक में घुसे और एक व्यक्ति खुद को ग्राम प्रधान बताते हुए किसी विजय यादव अध्यक्ष से फोन पर बात करने को कह रहा था। ब्लड बैंक प्रभारी ने जब बात नहीं की तो आरोपी गुस्से में आकर गाली गलौज और बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देने लगा। इस पूरे मामले में ब्लड बैंक प्रभारी ने शहर इस पूरी घटना की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी दी। इसके साथ ही शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य पर यौन शोषण का केस चलेगा, मायावती बोलीं- कांग्रेसियों का कपड़े उतारना गलत, दूल्हे ने दुल्हन को लात मारी
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:नवयुग कन्या महाविद्यालय में भाषाई विविधता पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment