Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागालैंड के अली खां पर FIR दर्ज:शाहजहांपुर में 199 कारतूसों के साथ पकड़े गए आरोपी ने लिया नाम

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 199 कारतूसों के साथ गिरफ्तार आरोपी जावेद अहमद की निशानदेही पर नागालैंड के अली खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अली खां की तलाश शुरू कर दी है। जावेद ने पूछताछ में बताया कि वह अली खां से कारतूस बेचने के लिए लाया था। सदर बाजार पुलिस ने दो दिन पहले छोटे कुतबे के पास से बाड़ूजई प्रथम पक्का तालाब निवासी जावेद अहमद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक बैग में 199 कारतूस बरामद हुए थे। ये कारतूस 315 बोर के थे और आरोपी के पास से 1100 रुपये भी मिले थे। पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसे अफीम के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। जेल में उसकी मुलाकात नागालैंड के एक कैदी से हुई थी, जिसका नाम अली खां था। दोनों में दोस्ती हो गई और जमानत पर छूटने के बाद भी वे संपर्क में रहे। जावेद ने बताया कि वह नागालैंड जाकर अली खां से मिलता था। कुछ दिन पहले वह अली खां से 199 कारतूस लेकर शाहजहांपुर आया था, ताकि उन्हें बेचकर अच्छी कमाई कर सके। अली खां नागालैंड के दीमापुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने अब अली खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिंक रोड के सामने एक Km तक लग रहा जाम:मेरठ में रांग साइड से वाहन आकर बिगाड़ रहे व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी में नाकाम
    Next Article
    कानपुर देहात में चकबंदी गांवों में लगेंगी ग्राम चौपालें:22 से 27 फरवरी तक किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment