Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में चकबंदी गांवों में लगेंगी ग्राम चौपालें:22 से 27 फरवरी तक किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भोगनीपुर तहसील के चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर ये कार्यक्रम 22 से 27 फरवरी, 2026 तक आयोजित होंगे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप संचालक चकबंदी, कानपुर देहात, दिग्विजय सिंह ने बताया कि इन चौपालों से पहले गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसान इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। संबंधित अधिकारी मौके पर ही उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उप संचालक चकबंदी के तहत ग्राम छतेनी में 25 फरवरी, 2026 को दोपहर 1 बजे और ग्राम अकोढी में 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे चौपालें लगेंगी। इसी प्रकार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की देखरेख में ग्राम छतेनी में 25 फरवरी, 2026 को दोपहर 1 बजे और ग्राम थनवापुर में 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम आयोजित होंगे। चकबंदी अधिकारी अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम गौरीकरन में 27 फरवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे और ग्राम सनायाखेड़ा में 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे चौपालें होंगी। चकबंदी अधिकारी भोगनीपुर ग्राम गुरगांव में 22 फरवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे और ग्राम अकोढी में 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे उपस्थित रहेंगे। चकबंदी अधिकारी रसूलाबाद ग्राम गोपालपुर तालुका में 24 फरवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे और ग्राम नेला में 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे चौपालों का आयोजन करेंगे। इन ग्राम चौपालों के दौरान लेखपाल, चकबंदीकर्ता और राजस्व/चकबंदी विभाग के संबंधित कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागालैंड के अली खां पर FIR दर्ज:शाहजहांपुर में 199 कारतूसों के साथ पकड़े गए आरोपी ने लिया नाम
    Next Article
    गोरखपुर में पहली निजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की DPR मंजूर:104 एकड़ में होगी विकसित, मई में लांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment