Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त-महापौर कार्यालय के बीच लगाया पुतला:लिखा- हमारी जांच करवा दो, हम पार्षद की नहीं सुनते, कार्रवाई के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय में बुधवार को नगर आयुक्त और महापौर के कार्यालयों के बीच किसी व्यक्ति ने एक पुतला लगा दिया। पुतले पर लिखा था, "हमारी जांच करवा दो, हम पार्षद की नहीं सुनते।" इस घटना के बाद नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। यह पुतला कई ईंटों की मदद से खड़ा किया गया था। इसे लोहे के पाइप, गत्ते और अखबार का उपयोग करके बनाया गया था। घटना उस समय हुई जब नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा बरेली में एक बैठक में शामिल होने गए थे। कार्यालय में कर्मचारियों और फरियादियों की आवाजाही के बावजूद, किसी ने भी पुतला लगाने वाले व्यक्ति को नहीं देखा। पिछले काफी समय से नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों और पार्षदों के बीच मतभेद चल रहा है। पार्षद कई बार अधिकारियों पर उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगा चुके हैं। कई मौकों पर स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महापौर अर्चना वर्मा को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। पुतला लगने के बाद कार्यालय आने वाले कर्मचारी और फरियादी इसे देखने लगे। कार्यालय के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि यह पुतला किसने लगाया है। नगर आयुक्त डाक्टर विपिन मिश्रा ने बताया कि वह बरेली मीटिंग में आए हैं। उनको पुतले की जानकारी नही है। जानकारी की जा रही है कि ये पुतला किसने लगाया है। महापौर अर्चना वर्मा से पुतले के संबध में कई बार फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होने काॅल रिसीव नही की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक थाने में धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 400 कार्यकर्ता 5 घंटे से कर रहे नारेबाजी
    Next Article
    रामायण बेला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा:श्रीराम, जानकी और हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य पर्व 27 को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment