Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर कीर्तन में शामिल दोस्तों पर हमला करने वाला अरेस्ट:कृपाण से सीने पर किया था वार, 6 आरोपियों पर FIR

    1 hour ago

    1

    0

    गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन के दौरान गतका दल में शामिल दो दोस्तों पर लोहे के पंजे, कृपाण और खंजर से हमलाकर घायल करने वाले देवेंद्र सिंह को स्वरूप नगर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। स्वरूप नगर थाने में घायल युवक के पिता की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। हमले की जानकारी पर आक्रोशित सिख समाज के करीब 50 लोगों ने स्वरूप नगर थाने में हंगामा किया था। रविवार रात नगर कीर्तन में शामिल युवकों पर हमला किया था गोविंद नगर तीन ब्लाक निवासी फर्नीचर और गद्दा व्यापारी सुरेंदर पाल सिंह के मुताबिक, रविवार शाम वह परिवार के साथ लाटूश रोड से निकले नगर कीर्तन में शामिल हुए थे। कई मार्गों से होते हुए नगर कीर्तन मोतीझील के पास पहुंचा था, तभी गोविंद नगर की गतका पार्टी में शामिल नीले कपड़े पहने लोग उनके 19 वर्षीय बेटे रहत के दोस्तों सुप्रीत और हरप्रीत से झगड़ने लगे। रहत और उसका दोस्त इशमिंदर बीच बचाव करने पहुंचे तो गतका पार्टी के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने कृपाण से रहत की कमर के ऊपर वार किया, जिससे पेट पर भी घाव हुआ। इसके बाद उसने कृपाण निकालकर रहत के सीने पर वार किया। रहत गिर पड़ा। उसे बचाने की सिख समाज के लोगों ने थाने में किया था हंगामा कोशिश में इशमिंदर की अंगुली पर कृपाण लगी और वह भी घायल गया। शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। परिवार ने घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। रहत के पिता समेत सिख समाज के 50 से अधिक लोग स्वरूप नगर थाने पहुंचे। आरोपी तरनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुमित सिंह, देवेंद्र सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की घायलों से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी:बुलंदशहर से कार्यकर्ता होंगे शामिल, बोले- संविधान बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी
    Next Article
    ‘कितने भी गठबंधन बने, भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा’:झांसी में मंत्री जयवीर सिंह बोले- प्रचंड बहुमत से तीसरी बार उत्तर प्रदेश में कमल खिलाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment