Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम के पहले समाधान दिवस में 284 शिकायतें:मेयर ने वार्ड 54 और नगर आयुक्त ने वार्ड 91 में सुनी समस्याएं

    7 hours ago

    2

    0

    आगरा नगर निगम द्वारा आयोजित मोहल्ला समाधान दिवस में शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। 8 वार्ड में समाधान दिवस के दौरान 284 शिकायतें आईं। इनमें अधिकांश जलभराव, सीवर, जलकल की समस्याएं थीं। इस वार्ड में मौजूद रहीं मेयर वार्ड-54 स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित समाधान दिवस में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रेणु गुप्ता भी मौजूद रहीं। यहां करीब 85 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित थीं। इसके अलावा सीवर, जलकल और सफाई व्यवस्था से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया। वहीं वार्ड-91 के बल्केश्वर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य पहुंचे। कार्यक्रम में पार्षद मुरारीलाल गोयल भी उपस्थित रहे। यहां लगभग 72 शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिकों ने सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस वार्ड में मौजूद रहे नगर आयुक्त इसके अलावा वार्ड-65 में सब्जी मंडी के पास स्थित पार्क में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पार्षद अनुराग चतुर्वेदी मौजूद रहे। यहां करीब 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें निर्माण, सीवर, जलकल और सफाई संबंधी शिकायतें प्रमुख रहीं। अन्य वार्डों में भी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। वार्ड-34 में 10, वार्ड-45 में 12, वार्ड-39 में 18, वार्ड-83 में 14 तथा वार्ड-16 में 15 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मोहल्ला समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को उनके क्षेत्र में ही सुनकर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को निगम मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। नगर आयुक्त बताया समाधान दिवस का उद्देश्य नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा-मोहल्ला समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। लोग अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा-नगर निगम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मोहल्ला समाधान दिवस के माध्यम से नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही अधिकारियों से संवाद करने का अवसर मिल रहा है। शहरवासियों को इस पहल का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 दुकानों पर चला बुलडोजर:स्थानीय लोगों ने 'चेहरा देखकर' कार्रवाई का आरोप लगाया, भड़के क्षेत्रीय
    Next Article
    भोपाल-यूपी ATS ने संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर को पकड़ा:अफगानिस्तान ट्रेनिंग के इनपुट पर हुई छापेमारी, देवबंद कनेक्शन को लेकर एमपी ले गए, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment