Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर पालिका महराजगंज में 5 नए सदस्यों की एंट्री:महराजगंज में शासन ने दी हरी झंडी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज नगर पालिका परिषद के लिए 5 मनोनीत सभासदों की सूची जारी की है। महामहिम राज्यपाल की संस्तुति के बाद यह नियुक्ति की गई है, जिसका उद्देश्य नगर पालिका के विकास कार्यों को गति देना है। मनोनीत सभासदों में श्री मुरारीलाल निगम (पुत्र स्व० छिसियावन प्रसाद) वार्ड-7 से, श्री जगदीश निषाद (पुत्र श्री रामू) वार्ड-16 से, श्री मेवा लाल (पुत्र स्व० सीताराम) वार्ड-11 से, श्री अभय जायसवाल (पुत्र श्री कृष्णगोपाल जायसवाल) वार्ड-16 से, और श्री राजीव द्विवेदी (पुत्र स्व० बदी विशाल द्विवेदी) वार्ड-7 से शामिल हैं। शासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से नगर पालिका की कार्यप्रणाली मजबूत होगी तथा विकास कार्यों में जन-भागीदारी और अनुभव का समावेश होगा। स्थानीय स्तर पर इन अनुभवी सदस्यों के आने से स्वच्छता, सुशासन और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायता मिलने की उम्मीद है। नवनियुक्त सभासदों ने अपनी जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा, "हमारा एकमात्र लक्ष्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और महराजगंज के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है।" सूची सार्वजनिक होने के बाद नवनियुक्त सदस्यों के आवासों पर समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा देखा गया। बधाई देने वालों ने इन सदस्यों से नगर पालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:अस्पताल में भर्ती मां को खाना देने जा रहा था; काफी दूर तक घसीटता ले गया
    Next Article
    सीतापुर में खेत में मिला महिला का शव:प्रेमी ने भी घर में लगाई फांसी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment