Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में गिरी कार, मां-बाप समेत बेटे की मौत:औरैया में कार का टायर दिखने पर ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस, शादी से लौट रहे थे सभी

    14 hours ago

    1

    0

    औरैया में निचली गंग नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के मां-बाप समेत बेटे की मौत हो गई। हादसा रूरा–सैफई मार्ग किनारे बुधवार देर रात हुआ। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। गुरुवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने नहर में कार को तैरते देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और कार को बाहर निकलवाने की कार्रवाई की।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला…. जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर अछल्दा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार सवार तीन लोग तुरुकपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी कार सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी। रात अधिक होने के कारण घटना की तत्काल जानकारी किसी को नहीं हो सकी और कार सवार तीनों लोग नहर में डूब गए। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब कुछ राहगीर वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर नहर में पड़े कार के टायर पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से डूबी हुई कार को बाहर निकलवाया। कार से एक महिला और दो पुरुषों के शव बरामद किए गए। पूरी रात पानी में डूबे रहने के कारण शव फूल चुके थे। तीनों को तत्काल सीएचसी अछल्दा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। मौके पर पहुंचे बिधूना क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मृतकों की हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजीव कुमार पोरवाल (60 वर्ष) पुत्र राम किशन के रूप में हुई है। उनके साथ उनके पुत्र शिवम (27 वर्ष) तथा मधु गुप्ता (55 वर्ष) की भी मृत्यु हो गई। तीनों बाबरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। राजीव कुमार पोरवाल उर्फ राजीव कुमार भरथना के मोतीगंज क्षेत्र में दाल का व्यापार करते थे। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया- ग्रामीणों ने नहर में कार को देखकर डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटना पर पहुंच कार को निकाला। कार में एक महिला और दो पुरुष थे, जिनकी मौत हो चुकी थी। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत्स्य विभाग के 9 कर्मचारी मुख्यालय क्यों अटैच हुए:निषाद पार्टी की नेता की सब्सिडी डिप्टी डायरेक्टर ने रोक दी, हादसे में घायल हुईं तब एक्शन हुआ
    Next Article
    रायबरेली में मॉडल शॉप के बाहर मारपीट:जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, पुलिस जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment