Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:कंधे में चोट लगी, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलने को लेकर भी संशय

    5 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। उनके कंधे में चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया में उनकी मेडिकल जांच के दौरान लैब्रम टियर का पता चला। इसमें कंधे की मांसपेशियां फट जाती हैं। उनका नवंबर में होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलना मुश्किल है। फिलहाल, बांग्लादेशी टीम वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है। उसे अपने घरेलू मैदान पर 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। नाहिद ने ऑस्ट्रेलिया में रिहैब शुरू किया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाहिद ऑस्ट्रेलिया में इलाज करा रहे हैं। उन्हें इंजेक्शन दिया गया है। उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वे 30 अक्टूबर से हल्के अभ्यास के तहत गेंदबाजी शुरू कर सकेंगे। पहले पीठ और कमर के निचले हिस्से में कमजोरी शुरुआत में बोर्ड को लग रहा था कि 22 साल के नाहिद की पीठ और कमर के निचले हिस्से में कमजोरी है। परेशानी कम नहीं हुई तो उन्हें दूसरी मेडिकल राय के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा गया। वहां स्कैन और जांच के बाद कंधे में लैब्रम टियर की पुष्टि हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने पर संशय वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होने के बाद नाहिद की फिटनेस पर अब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नजर रहेगी। बोर्ड के अधिकारी को उम्मीद कम है कि वे 15 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक फिट हो पाएंगे। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता रिकवरी की रफ्तार पर निर्भर करेगी। अगर वे तब तक भी फिट नहीं होते हैं, तो वनडे और टी-20 सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इस साल कई चोटों से जूझ चुके हैं नाहिद नाहिद इस साल लगातार चोटों से परेशान रहे हैं। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें ग्रेड-टू साइड स्ट्रेन हुआ था। इसके कारण वे ऑस्ट्रेलिया दौरे, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल सके। रिहैब के दौरान उनके नितंब में भी चोट लग गई, जिसके चलते वे यूएई में हुई त्रिकोणीय सीरीज से बाहर रहे। भारत दौरे पर तेज रफ्तार से बटोरी थीं सुर्खियां नाहिद ने भारत दौरे पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर ध्यान खींचा था। उनकी गति और उछाल ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। ऐसे में चोट के कारण उनका बाहर होना बांग्लादेश के लिए झटका है। ------------------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे, सलमान आगा की वापसी; 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम टीम के कप्तान बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच टीम से बाहर किए गए सलमान अली आगा और अली उस्मान की वापसी हुई है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड के 2 पेसर्स भारत से तीसरा टी-20 नहीं खेलेंगे:मैट हेनरी चोटिल, फर्ग्यूसन को आराम; कीवी बोर्ड ने बिजी शेड्यूल के कारण फैसला लिया
    Next Article
    न्यूजीलैंड ए पहली पारी में 317 रन पर ऑलआउट:204 रन की बढ़त ली; इंडिया ए की दूसरी पारी भी लड़खड़ाई, 10 रन पर ओपनर्स आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment