Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड के 2 पेसर्स भारत से तीसरा टी-20 नहीं खेलेंगे:मैट हेनरी चोटिल, फर्ग्यूसन को आराम; कीवी बोर्ड ने बिजी शेड्यूल के कारण फैसला लिया

    5 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड के 2 तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में होने जा रहे तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बिजी शेड्यूल के कारण मैट हेनरी चोट के कारण बाकी के 3 टी-20 मैच नहीं खेलेंगे। जबकि, लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच से आराम दिया गया है। कीवियों को भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरे टी-20 में 2 ओवर बाद मैदान से बाहर गए थे हेनरी भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में मैट हेनरी ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। मैच के बाद कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि हेनरी की पिंडली में खिंचाव आ गया था। हेनरी अब क्राइस्टचर्च में रुकेंगे और 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम से जुड़ेंगे। फर्ग्यूसन तीसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी दूसरे टी-20 के दौरान एहतियातन मैदान से बाहर चले गए थे। वे वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे। हालांकि, ऑकलैंड और हैमिल्टन में होने वाले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे। जेमिसन घरेलू वनडे खेलेंगे, आखिरी 2 टी-20 से बाहर सीरीज में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले काइल जेमिसन तीसरे टी-20 के बाद वेलिंगटन में रुकेंगे। वे बेसिन रिजर्व में कैंटरबरी की ओर से फोर्ड ट्रॉफी का मैच खेलेंगे। इस वजह से वे सीरीज के आखिरी दो टी-20 में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके बाद वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। टिकनर और क्लार्कसन को टीम में शामिल किया न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनर को आखिरी तीन टी-20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। वहीं, ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे। दोनों को पहले जक फॉल्क्स और मार्क चैपमैन के चोटिल होने के बाद विकल्प के तौर पर चुना गया था। मैट फिशर तीसरे टी-20 के लिए टीम के साथ वेलिंगटन जाएंगे। वे कवर के तौर पर उपलब्ध रहेंगे। कोच बोले- आने वाले सीजन के लिए गेंदबाजों को फिट रखना जरूरी न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम के पास खिलाड़ियों के अच्छे विकल्प हैं। इससे तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य गेंदबाजों को आने वाले लंबे क्रिकेट सीजन के लिए फिट रखना है, ताकि वे हर फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। 0-2 से पीछे न्यूजीलैंड, वापसी के लिए दूसरे गेंदबाजों के पास मौका पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड 0-2 से पीछे है। टीम के पास जैकब डफी, नाथन स्मिथ और एडम मिल्न जैसे तेज गेंदबाजों के विकल्प हैं। इन्हें अगले मैचों में मौका मिल सकता है। टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इसी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर ध्यान दे रहा है। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे, सलमान आगा की वापसी; 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम टीम के कप्तान बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच टीम से बाहर किए गए सलमान अली आगा और अली उस्मान की वापसी हुई है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
    Next Article
    नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:कंधे में चोट लगी, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलने को लेकर भी संशय

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment