Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल ट्रेन:बस्ती से होकर चलेगी, यात्रियों को 15 फेरों की सुविधा

    9 hours ago

    1

    0

    होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और सुपौल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह होली स्पेशल ट्रेन बस्ती होकर संचालित होगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 04060/04059 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली होली विशेष गाड़ी कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 04060 नई दिल्ली से 20 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:45 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में, 04059 सुपौल-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 22 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। यह उसी मार्ग से होकर दूसरे दिन रात 10:30 बजे बस्ती पहुंचेगी। बस्ती के बाद यह गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, टुंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए तीसरे दिन शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 08 शयनयान श्रेणी के, 06 साधारण द्वितीय श्रेणी के और 02 एसएलआर कोच शामिल हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक ने चलती थार पर किया स्टंट:दरवाजा खोलकर खड़ा हुआ, पुलिस ने काटा चालान
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 11.5°C:धूप निकलने से गलन कम हुई, मौसम साफ, कल भी ऐसा ही रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment