Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक ने चलती थार पर किया स्टंट:दरवाजा खोलकर खड़ा हुआ, पुलिस ने काटा चालान

    11 hours ago

    1

    0

    सोशल मीडिया पर एक युवक का चलती थार गाड़ी का गेट खोलकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना थाना इनायतनगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में युवक लापरवाही से गाड़ी के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता दिख रहा है। इस तरह के स्टंट से न केवल युवक की जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश था और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित थार गाड़ी का चालान किया है। इसके साथ ही, इनायतनगर पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर कार-बाइक की टक्कर:दो बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर, रॉन्ग साइड में था बाइक सवार
    Next Article
    नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल ट्रेन:बस्ती से होकर चलेगी, यात्रियों को 15 फेरों की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment