Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा

    20 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्स को हथकड़ी लगाए चार पुलिस अधिकारियों के साथ जाते हुए देखा गया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट रेगुलेटर इस घटना की जांच करेगा। ECB ने जांच तक सिलेक्शन से हटाया बोर्ड ने बयान में कहा- ‘शिकायत के बाद क्रिकेट रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि वे शनिवार रात डर्बी में हुई घटनाओं की जांच करेगा। जांच जारी रहने और पूरी जानकारी मिलने तक कार्स दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’ वीडियो में कार्स को हथकड़ी में पुलिस वालों के साथ दिख रहे हैं। वे अपनी डरहम टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स से बात करते दिखे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी वीडियो में पीछे की ओर नजर आए। कार्स ने जनवरी से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला कार्स जनवरी में एशेज सीरीज खत्म होने के बाद से इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। हाथ की चोट के कारण 2026 की शुरुआत में उनकी तैयारी पर असर पड़ा और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर रहना पड़ा। उन्हें पिछले हफ्ते हुए पहले टेस्ट के लिए भी नहीं चुना गया था। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में यह टेस्ट पारी और 103 रन से तीन दिन के अंदर जीता था। स्टोक्स ने कहा था- इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर नहीं करीब 20 दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एक पॉडकास्ट में कहा था- 'इंग्लैंड की सीनियर टीम में कोई ड्रिंकिंग कल्चर नहीं है।' हालांकि, स्टोक्स खुद कार्स के साथ नजर आए हैं। उन्हें नाइट क्लब में मारपीट के मामले के बाद कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बीच में संन्यास ले लिया था। पूरी खबर पढ़ें एशेज के दौरान चर्चा में आया शराब का मुद्दा इंग्लैंड क्रिकेट में शराब का मुद्दा एशेज सीरीज के दौरान चर्चा में आया था, जब कई प्लेयर्स के शराब पीने की खबरें सामने आई थीं। मामला तब और बढ़ गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट टीम के मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में दिखे थे। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ ड्रिंक्स के लिए बाहर गए थे। वहां एक नाइटक्लब में उनकी एक एकेडमी रग्बी खिलाड़ी के साथ घटना हुई थी, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। ------------------------------- ब्रायडन कार्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रितेश देशमुख ने पैपराजी से पैसे उधार लिए:सड़क पर बच्चों को देने के लिए कैश नहीं था; बोले- उधार चुकाना है, ढूंढने में मदद करें
    Next Article
    जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया:पंत का 95 मीटर का सिक्स, सोलर पैनल से टकराया; धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment