Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी अस्पताल में प्रेगनेंट महिला की मौत:महराजगंज में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया

    14 hours ago

    1

    0

    पनियरा कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पनियरा थाने में अस्पताल संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही तथा फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दीपक कन्नौजिया, निवासी ग्राम पंचायत जंगल जलरलहा उर्फ तेंदूअहिया, थाना पनियरा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पूजा को 18 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्हें पहले पनियरा क्षेत्र में दिखाया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें नगर पंचायत पनियरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता बताई और इसके लिए 40 हजार रुपये जमा कराए। ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और रात भर उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सुबह करीब 8 बजे महिला की स्थिति गंभीर होने पर, परिजनों को बिना जानकारी दिए उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने वाहन में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भी महिला को मृत बताया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर फर्जी था और अस्पताल में डॉक्टर का नाम गलत दर्ज किया गया था। उनका दावा है कि वास्तविक ऑपरेशन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया गया था। महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पनियरा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड एग्जाम- हिंदी का गलत पेपर बांटा:कानपुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज का मामला, छात्राओं और परिजनों ने हंगामा किया
    Next Article
    4.70 करोड़ की फर्जी बिलिंग में CA समेत 4 गिरफ्तार:अलीगढ़ में 70 लाख का GST घोटाला, बंद फर्म फर्जी तरीके से चालू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment