Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रमोद कृष्णम बोले- अल्लाह मियां बहरे नहीं कि लाउडस्पीकर चाहिए:मुरादाबाद में कहा- इबादत नियत से होती है, लाउडस्पीकर से नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु की उपाधि मिलने के बाद पहली बार आचार्य प्रमोद कृष्णम मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा- रमजान इबादत और मोहब्बत का महीना है। इसे सियासत से जोड़ना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाया गया…सपा विधायक कमाल अख्तर के बयान पर प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया। कहा- कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं है, उन्हें स्टडी करना चाहिए। इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता। अल्लाह मियां बहरे थोड़े ही हैं कि उन तक आवाज पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़े। सीएम योगी का फैसला उत्तर प्रदेश के हक में है, लेकिन पूर्व मंत्री कमाल अख्तर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के इशारे पर इसे धार्मिक रंग देकर मुद्दा बनाना चाहते हैं। सपा राजनीति करने के लिए इस्लाम के कंधों का इस्तेमाल कर रही प्रमोद कृष्णम ने कहा- इबादत नियत का मामला है, यह लाउडस्पीकर का मुद्दा नहीं है। अगर आवाज पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़ती है तो वह अलग बात है, लेकिन इसे लेकर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी राजनीति करने के लिए इस्लाम के कंधों का इस्तेमाल कर रही है। रमजान के पवित्र महीने में लोगों को इबादत और भाईचारे पर ध्यान देना चाहिए, न कि विवाद खड़ा करना चाहिए। विपक्ष मुसलमानों को हिंदुस्तानी नहीं बनने देना चाहता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा- आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष दीन की राजनीति करना चाहता है। जबकि दीन राजनीति से कहीं अधिक बड़ा है। लेकिन विपक्ष मुसलमानों को हिंदुस्तानी नहीं बनने देना चाहता। विपक्ष चाहता है कि मुसलमान मुसलमान बना रहे और हिंदुस्तानी न बने। विपक्ष मुसलमानों को अलग-थलग करके अपनी रोटी सेंकना चाहता है। जबकि भारत के मुसलमान वतनपरस्त हैं। अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- वह सनातन धर्म के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा- इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में प्रदेश का मुख्यमंत्री एक साधु है। जो स्वयं साधु होगा, वह स्वाभाविक रूप से धर्म और संत समाज का सम्मान करेगा। प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण और ठाकुर समाज को आमने-सामने खड़ा कर हिंदुओं को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं को तय करना है कि वे कटेंगे, बटेंगे या संगठित रहेंगे। अब जानिए कमला अख्तर ने लाउडस्पीकर पर क्या बयान दिया था…. यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ लेकर ध्वनि प्रदूषण की बात कहकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा दिए। लाउडस्पीकर से इफ्तार और सेहरी के समय की घोषणा होती है। उन्होंने कहा- इस प्रकार के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का केवल नारा देती है। यह केवल दिखावा है। सरकार रोजेदारों को इस तरह की हिदायत नहीं दे सकती। ---------- ये खबर भी पढ़ें 'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 52 छात्राओं को मधुमक्खियों ने काटा:10 की हालत गंभीर; टीचरों के साथ टूर पर आई थीं
    Next Article
    निक्की भाटी हत्याकांड: विपिन भाटी की जमानत खारिज:21 अगस्त को निक्की की जलाकर की थी हत्या, तीन को मिल चुकी जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment