Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी:एक पेपर पर छपते 500 के 5 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन

    4 hours ago

    1

    0

    दैनिक भास्कर एप की स्पेशल सीरीज के पहले पार्ट में आपने ऑन कैमरा नकली नोट माफिया के चेहरे देखे। भास्कर रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर पूरे नेटवर्क को एक्सपोज किया। भास्कर की पड़ताल में नकली नोट बनाने वाले एक और गैंग का सच सामने आया। ये गैंग किसी इंडस्ट्री की तरह ही नेटवर्क चला रहा था। प्रोडक्शन, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा गैंग के अलग-अलग सदस्यों के पास। इनके बनाए नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क भी होता था। सिल्वर लाइन के लिए खाना पैक करने वाला सिल्वर फॉयल यूज करते थे। 40 लाख से ज्यादा के नकली नोट मार्केट में चला चुके थे। पढ़िए नकली नोट गिरोह और उसके तीन अहम किरदारों की कहानी... विशाल : बिजनेस ठप हुआ तो आया नकली नोट का आइडिया नकली नोट बनाने का मास्टरमाइंड। झारखंड का रहने वाला है। वर्तमान में नोएडा में रह रहा था। पिता का बिजनेस था। पिता की मौत के बाद बिजनेस ठप हो गया। विशाल ने कई काम किए, लेकिन सब में घाटा हुआ। फिर कमीशन पर युवकों को नौकरी लगाने का काम करने लगा। इसी दौरान उसे नकली नोट छापने का आइडिया आया। कंप्यूटर का अच्छा डिजाइनर है। 6 महीने तक खुद ही डमी बनाने पर काम करता रहा। फिर अपने साथ गुलशन बैरवा और संतोष वाल्मीकि को जोड़ लिया। गुलशन बैरवा : दिल्ली में कई जगह नकली नोट चलाए गुलशन बैरवा रोहिणी का रहने वाला है। विशाल के साथ मिलकर 3 साल से रोज देर रात तक असली जैसे नोट छापने की प्रैक्टिस कर रहा था। कई बार डिजाइन बनाए और सैंपल चेक करने बाजार जाता था। नोट की फाइनल डमी तैयार होने के बाद मार्केटिंग का काम संभाला। दिल्ली में कई जगह नकली नोट चलाए। जांच में पता लगा कि अब तक 40 लाख के नकली नोट चला चुके हैं। संतोष वाल्मीकि : घर पर नोट छापने का पूरा सेटअप संतोष वाल्मीकि फरीदाबाद के बसंतपुर में रहता था। वैसे यूपी के अलीगढ़ का है। पहले ओला बाइक चलाता था। कम्प्यूटर का अच्छा जानकार है। नकली नोट की फाइनल डमी तैयार करने में विशाल की मदद की थी। संतोष के घर पर ही नोट छापने का पूरा सेटअप लगा रखा था। विशाल और संतोष दोनों पिछले 8 साल से अच्छे दोस्त थे। यहां से 23 लाख 37 हजार रुपए के नोट बरामद हुए थे। 11 प्रिंटर व 3 लैपटॉप से बनाते थे नकली नोट, हर नोट का सीरियल नंबर अलग विशाल और संतोष मिलकर नोट की डमी तैयार करते थे। गुलशन मार्केटिंग का काम करता था। एक पेपर पर 500 रुपए के तीन नोट बनाते थे। हर नोट का सीरियल नंबर भी अलग रखते थे। पहले कुछ ही प्रिंटर थे। काम बढ़ने लगा तो 11 कलर प्रिंटर नए ले आए। 10 डाई भी बना रखी थी। नोट प्रिंट करने के लिए नोएडा से पेपर खरीदते थे। लैपटॉप में ही नोट के सीरियल नंबर अलग-अलग रखते थे। आरोपी काफी समय से दिल्ली व नोएडा के बाजार में नोट खपा रहे थे। यूपी में भी नेटवर्क बना लिया था। डाई बनाकर वाटरमार्क बनाते थे, सिल्वर लाइन भी लगाते दौसा सदर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नकली नोट को असली दिखाने के लिए एक डाई बनाई थी। इससे नोट के बीच में महात्मा गांधी का वाटर मार्क और 500 रुपए का वाटर मार्क भी बनाते थे। नोट के बीच में एक सिल्वर की लाइन भी बनाते थे। इसे खाना पैक करने वाले सिल्वर फॉइल से बनाते थे। इसे कैंची से काट कर नोट के साइड में चिपका कर गर्म करके लगाते थे। इसे लगाने के बाद नोट बिल्कुल असली की तरह दिखता था। असली नोट की तरह से डाई बनाकर काटते थे। ऐसे हुआ खुलासा : लोकल मार्केट में नकली नोट चलाते हुए पकड़ा दौसा में आयुष नाम का युवक रोजाना 500 रुपए का नकली नोट लेकर मार्केट में जाता था। 500 का नोट देकर 40 से 50 रुपए का सामान लेता था। बाकी पैसे ले आता। तीन महीने से ये सिलसिला चल रहा था और किसी को शक नहीं हुआ। वह एक दुकान से सामान लेने के बाद दोबारा उस दुकान पर नहीं जाता था। बाजार में आराम से नोट चलने लगे तो आयुष भी आश्वस्त हो चुका था कि अब कोई दिक्कत नहीं है। इधर, लंबे समय तक नकली नोट आने की बात दुकानदारों में फैल गई। आपस में चर्चा शुरू हो गई कि रोजाना किसी न किसी दुकान पर नकली नोट आ रहा है। दुकानदारों ने कोतवाली दौसा पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने सिविल में निगरानी शुरू की। आयुष लगभग एक समय ही बाजार में निकलता था। वह 28 मई को बाजार में नकली नोट लेकर आया तो दुकानदारों ने पहचान लिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे पकड़ कर घर की तलाशी ली गई। उसके पास से 500 रुपए के 80 नोट मिले। सारे नोट अलग-अलग सीरीज के थे। तब उससे पूछताछ शुरू हुई तो पूरी चेन खुल गई। आयुष से पूछताछ में उसके पड़ोसी कुलदीप गुर्जर निवासी लवाण का नाम सामने आया। फिर एक नाबालिग का नाम सामने आया। किशनगढ़- अजमेर में भी इसी गैंग के सदस्य सप्लाई करते थे आयुष से पकड़े जाने पर पड़ोसी कुलदीप फरार हो गया था। फिर आगे की कड़ी में एक नाबालिग का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता लगा कि 17 हजार रुपए के बदले 40 हजार रुपए लिए जाते हैं। इस दौरान नकली नोट का अजमेर के किशनगढ़ में भी मामला सामने आया। किशनगढ़ और अजमेर में भी इसी गैंग के सदस्य सप्लाई करते थे। पुलिस ने फरार कुलदीप को पकड़ लिया। इन तीनों से पूछताछ में पता लगा कि सारा माल दिल्ली से आता है। इन्होंने नाबालिग को राजस्थान का हेड बना दिया था। कुलदीप गुर्जर को किशनगढ़ और अजमेर हेड की जिम्मेदारी दी थी। आयुष को दौसा में नेटवर्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह अलवर और भरतपुर में भी नेटवर्क बनाने की तैयारी कर ली थी। नाबालिग ने कई दोस्तों को नेटवर्क में जोड़ लिया था। जांच में पता लगा कि नाबालिग को दिल्ली भेजा जाता था। वह कभी ओला से माल लाता था तो कभी ट्रेन से। वह धौलाकुआं (दिल्ली) उतर जाता था। वहां से बस स्टैंड जाता था। उसे एक पैकेट बना हुआ मिल जाता था। उसे लेकर वह आ जाता था। दो मिनट लेट पहुंचते तो निकल जाते 24 लाख पुलिस की टीम फरीदाबाद में संतोष के पास पहुंची। तब वहां एक टैक्सी खड़ी हुई थी। पुलिसकर्मी अगर 2 मिनट लेट हो जाते तो 24 लाख रुपए लेकर निकल जाते। वहां 11 प्रिंटर, 3 लैपटॉप, 10 डाई, पेपर, कटिंग मशीन सहित काफी सामान मिला। तीनों ने मिलकर सारा सामान टैक्सी में लोड कर दिया था। उन्हें आयुष व किशोर के पकड़े जाने की सूचना मिल चुकी थी। पहली बार कैमरे पर नकली नोट गिरोह : 1 लाख के बदले 10 लाख के नोट, दावा- एटीएम भी नहीं पकड़ सकता, पार्ट-1 पहली बार कैमरे पर देखिए आपके पर्स तक नकली नोट पहुंचने वाले गैंग के चेहरे। इंस्टाग्राम की एक रील से शुरू हुई इन्वेस्टिगेशन नकली नोटों के उस सिंडीकेट तक ले गई, जो रील्स में काउंटिंग मशीन में डालकर दावा करते हैं- ये नोट न मशीन पकड़ पाएगी न एटीएम। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद- सस्पेंड निजी सचिव पर FIR:CM बोले- यह मां-बाप की हत्या जैसा महापाप; जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनी
    Next Article
    वक्फ बोर्ड विवाद में भोपाल के निकाह काजी का इस्तीफा:बोले- गैर मुस्लिमों को शामिल करना स्वीकार नहीं; मुफ्ती को अध्यक्ष के स्वागत पर आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment