Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.5 लाख ठगे:मैनपुरी में ANM बताकर भरोसा जीता, सालभर बाद न नौकरी न पैसा; धमकी का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर कोतवाली में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 3.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है। पीड़िता रुचि (पत्नी ऋषि), जो मूल रूप से ग्राम जौराई, थाना कुर्रा की निवासी है और वर्तमान में बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है, ने बताया कि वह 27 मार्च 2025 से मनोरमा तिवारी के घर में किराए पर रह रही थी। इसी दौरान मनोरमा ने खुद को अस्पताल में एएनएम बताते हुए रुचि को आउटसोर्सिंग के जरिए नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि नौकरी के बदले मनोरमा ने 3.5 लाख रुपये की मांग की। रुचि ने 2 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 7 बजे मनोरमा को नकद राशि दे दी। इस दौरान दो गवाह भी मौजूद थे। पैसे लेने के बाद कुछ फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए गए और जल्द जॉइनिंग का आश्वासन दिया गया। पीड़िता के अनुसार, एक साल बीत जाने के बाद भी उसे न तो नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। जब भी रुचि अपने पैसे मांगती है, तो आरोपित मनोरमा टालमटोल करती है। अब मनोरमा ने रुचि को धमकी देना भी शुरू कर दिया है कि यदि उसने ज्यादा दबाव बनाया तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। रुचि ने यह भी आरोप लगाया है कि मनोरमा ने उसके साथ गाली-गलौज की, उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया और उसका घरेलू सामान भी वापस नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत:गले पर निशान, दो दिन पहले ही पति विदाई कराने आया था
    Next Article
    रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी PNG की मांग:गोरखपुर में एक महीने में 1200 से अधिक नए कनेक्शन हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment