Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी PNG की मांग:गोरखपुर में एक महीने में 1200 से अधिक नए कनेक्शन हुए

    4 hours ago

    1

    0

    रसोई गैस की किल्लत के बीच वितरण में बढ़ी सख्ती ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ा दिया है। जिन इलाकों में PNG की पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां वे लोग भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं जो अब तक रसोई गैस से काम चला रहे थे। पिछले एक महीने में लगभग 1200 लोगों ने नए PNG कनेक्शन लिए हैं। गोरखपुर जिले में PNG कनेक्शन धारकों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ने से पहले गोरखपुर में PNG के करीब 17 हजार उपभोक्ता थे। इसके बाद रसोई गैस मिलने में दिक्कत शुरू हुई तो लोगों का रुझान तेजी से PNG की ओर बढ़ गया। कई ऐसे क्षेत्र थे जहां पाइपलाइन तो पहुंच गई थी, लेकिन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिया था। जैसे-जैसे रसोई गैस बुकिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाने लगा, PNG कनेक्शन लेने की होड़ मच गई। इन क्षेत्रों में बिछी है PNG पाइपलाइन गोरखपुर शहर के राप्तीनगर, बरगदवा, दक्षिणी बेतियाहाता, तारामंडल, खोराबार, जंगल सालिकराम, गीडा, रामजानकी नगर मोहद्दीपुर, रेलवे कॉलोनी, सिंघड़िया, खानीपुर, नौसढ़ और रुस्तमपुर क्षेत्रों में PNG लाइन बिछी है। इसके अलावा तारामंडल क्षेत्र की गौतम विहार, लेक व्यू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, सिद्धार्थपुरम, वसुंधरा एन्क्लेव, पाम पैराडाइज, आम्रपाली आवास, बुद्ध विहार, जेमिनी गार्डेनिया, यशोधरा कुंज, अमरावती निकुंज, वैशाली कॉलोनी, सहारा एस्टेट और विवेकपुरम समेत कई कॉलोनियों में भी पाइपलाइन उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक जिला पूर्ति विभाग की ओर से कंपनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसके फायदे बताए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछी है, वहां लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गोरखपुर में टोरेंट की ओर से PNG की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक जिला पूर्ति विभाग की ओर से भी कंपनी के जरिए उपभोक्ताओं केा PNG कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके फायदे बताए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों में PNG पाइप लाइन है, वहां कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर में टोरेंट कंपनी की ओर से PNG की आपूर्ति की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.5 लाख ठगे:मैनपुरी में ANM बताकर भरोसा जीता, सालभर बाद न नौकरी न पैसा; धमकी का आरोप
    Next Article
    भाजपा ने वार्ड चलो अभियान चलाया:देवरिया में सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment