Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकर ने मालिक को साथियों के साथ मिलकर पीटा, VIDEO:हापुड़ में डांट पड़ने से नाराज हो गया था युवक, धमकी देकर भागा

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कोना में एक कपड़े की दुकान पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला किला कोना निवासी इरशाद मलिक ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। दुकान पर काम करने वाले एक नौकर को डांटने के बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और इरशाद मलिक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले से घबराकर दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित इरशाद मलिक ने आरोपियों के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनौन में 9 साल में ऐतिहासिक काम कराया:विधायक प्रेम नारायण पांडेय बोले-भाजपा सरकार में बाढ़ नहीं आई, जनता काम देखकर नंबर देगी
    Next Article
    अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment