Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जंगल नाहर छपरा गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह घटना 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पडरौना थानाक्षेत्र के कुरमौल पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे हुई। मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अमरजीत मुसहर पुत्र त्रिवेणी मुसहर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी जान चली गई। मृतक के भाई सत्येय ने आरोप लगाया कि यदि समय पर मदद मिलती तो अमरजीत की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि जेसीबी और ट्रैक्टर मालिक मदद करने के बजाय मौके से भाग गए और किसी को सूचना तक नहीं दी। मृतक की मां मरची देवी ने भी कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद यदि जेसीबी मालिक बचाव के लिए आता तो अमरजीत आज जीवित होता। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन में लगे वाहन अक्सर पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्गों पर बिना लाइट के चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद, गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव रखकर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अमरजीत तीन भाइयों तथा दो बहनों में शामिल था। पिता दुकान चलाते हैं और बड़ा भाई भी ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है। काफी मान-मनौवल के बाद गुरुवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकर ने मालिक को साथियों के साथ मिलकर पीटा, VIDEO:हापुड़ में डांट पड़ने से नाराज हो गया था युवक, धमकी देकर भागा
    Next Article
    संभल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार:मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग की पुष्टि, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment