Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीला ड्रम हत्याकांड वाले घर का शुद्धिकरण शुरू:मीरा राठौर ने संगम के जल से धोया, नारियल फोड़ा, बोलीं- साहिल-मुस्कान को जल्द दी जाए फांसी

    3 hours ago

    1

    0

    नीला ड्रम हत्याकांड वाले किराए के मकान का आज शुद्धिकरण किया जा रहा है। रविवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की मीरा राठौर समर्थकों के साथ पहुंचीं हैं। मंत्रोच्चारण के साथ घर के गेट को संगम के जल से धोया, नारियल फोड़े। इसके बाद धूप बत्ती जलाई। मीरा राठौर ने कहा- मुस्कान और साहिल को जल्द फांसी होनी चाहिए। इन्हें जेल में सरकार का मेहमान बनाकर रखा है। मुझे जल्लाद बना दिया जाए तो मैं ही अपने हाथों से इन्हें फांसी दे दूंगी। हम लोग सावित्री सत्यवान की बात करते हैं लेकिन इन लोगों ने रिश्ते को बदनाम कर दिया है। शुद्धिकरण के बाद मीरा ठाकुर अपने साथियों के साथ सौरभ राजपूत के घर पहुंची और सौरभ की मां को अहोई अष्टमी का सामान दिया है। बता दें 3 मार्च 2025 को मुस्कान साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी। मेरठ की अदालत ने 30 सितंबर 2026 को दोनों को दोषी ठहराया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई गई। जानिए कौन हैं मीरा राठौर मीरा राठौर आगरा की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। मीरा अक्सर अपने बयानों और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा ताजमहल परिसर में पूजा करने और महाशिवरात्रि के मौके पर ताजमहल में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की कोशिश को लेकर सुर्खियों में रही थीं। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आचार्य के खिलाफ महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मीरा राठौर ने मथुरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दायर की थी जिसे लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। मुस्कान ने कैसे सौरभ का मर्डर किया, पढ़िए लंदन से लौटे सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी मुस्कान ने 3 मार्च, 2025 को हत्या कर दी। आरोप है कि बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने उसका साथ दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया, फिर सोते समय मुस्कान ने उसके सीने में चाकू मारा। हत्या के बाद शव बाथरूम में ले जाया गया। वहां साहिल ने सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग किए। टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली घूमने चली गई। 13 दिन तक मुस्कान इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो डालती रही, ताकि लोग समझें कि वे घूम रहे हैं। 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल घर पहुंचा। उसने मुस्कान को साहिल के साथ देखा। भाई के बारे में पूछने पर मुस्कान जवाब नहीं दे सकी। घर से बदबू आने पर राहुल ने शोर मचाया और पड़ोसी जुट गए। पुलिस पहुंची तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कथित तौर पर वारदात की पूरी कहानी बताई। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने दोपहर में पकड़ा, शाम को गिरफ्तारी दिखाई:आगरा में आरोपियों को कोर्ट ने रिहा किया, बचाव पक्ष ने उठाए थे सवाल
    Next Article
    बुलेट-ट्रेन में दिल्ली से कानपुर आइए, ठग्गू के लड्डू खाइए:रेल मंंत्री बोले- 1 घंटे 45 मिनट में वापस जाकर फिर काम करिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment