Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निलंबित बीएसए के आवास से डीवीआर बरामद:कार्यालय से गायब हुई थी, शिक्षक खुदकुशी मामले में कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की खुदकुशी मामले में निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से बीएसए कार्यालय से गायब एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया है। इसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग निवासी सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह ने 20 फरवरी की रात आत्महत्या कर ली थी। वे गोरखपुर के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रह रहे थे। आत्महत्या से पहले जारी सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह सहित अन्य पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच के बाद 27 फरवरी को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। लिपिक संजीव सिंह पहले ही निलंबित हो चुके हैं। पुलिस को संदेह है कि बरामद डीवीआर कार्यालय से हटाया गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस बीच, शिक्षक और लिपिक के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी आया था। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। ऑडियो सामने आने के बाद कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर 'विशेष सिस्टम' के तहत दबाव और प्रताड़ना का माहौल होने के आरोप हैं। लिपिक संजीव सिंह के निलंबन के बाद से उनका पटल खाली पड़ा है। डायट प्राचार्य द्वारा बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बावजूद इस महत्वपूर्ण पटल पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, विवादों के चलते अधिकारी और कर्मचारी इस पटल की जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के सभी मंदिरों के खोलने की तैयारी शुरू:राम मंदिर-बांके बिहारी की हो रही धुलाई, चंद्रग्रहण के बाद शाम 7 बजे खुलेंगे
    Next Article
    युवक ने टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा:राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, उतारकर जांच के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment