Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा:राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, उतारकर जांच के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास एनएच-9 स्थित 62 कट के नजदीक एक युवक बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान औरैया जिले के निवासी अजय कश्यप (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नशे की हालत में था और अचानक टावर पर चढ़ गया। टावर की अत्यधिक ऊंचाई के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। सूचना मिलते ही इंदिरापुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में एक आम नागरिक टावर पर चढ़ा और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद वह व्यक्ति युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहा। युवक को नीचे लाने के बाद पुलिस ने उसे अपने साथ थाने ले जाकर मेडिकल जांच कराई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित बीएसए के आवास से डीवीआर बरामद:कार्यालय से गायब हुई थी, शिक्षक खुदकुशी मामले में कार्रवाई
    Next Article
    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 100 से ज्यादा सोलर पावर CCTV लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment