Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों ने ज्योतिर्मठ शंकराचार्य मामले में जांच की मांग की:बलरामपुर में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिर्मठ शंकराचार्य प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बुधवार शाम पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन प्रेषित किया। सदर उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ज्ञापन स्वीकार किया। ज्ञापन में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय स्वतंत्र एजेंसी या न्यायिक जांच की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि माघ मास में मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान से रोकने तथा उनके साथ आए बटुकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की घटनाएं गंभीर हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इसके अतिरिक्त, शंकराचार्य और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में दर्ज एफआईआर को भी अत्यंत संवेदनशील मुद्दा बताया गया है। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार की रक्षा पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच हो। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की भी जांच करने और दुर्भावना सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, एआईसीसी सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य नेताओं ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया। ये रहे मौजूद इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर दुबे, डॉ. राकेश त्रिपाठी, डॉ. नंदलाल मणि तिवारी, भीष्म सिंह, सुशील शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्र, अमेरिका कुरील, विजय कुमार उपाध्याय, लाल साहब श्रीवास्तव, दिलशाद हुसैन खां, विशाल कश्यप, डॉ. प्रतीक मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, विनोद मिश्रा और प्रभारी कंट्रोल रूम बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित PCS अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई नई पार्टी 'राम':प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में टेका मत्था, बोले- शंकराचार्य को फंसाया जा रहा
    Next Article
    आगरा पुलिस ने भाई का हत्यारोपी पकड़ा:बोला- बात-बात पर मारने की देता था धमकी, इसलिए मार दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment