Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीलगाय शिकार आरोपी भगवान दास ने किया सरेंडर:मुजफ्फरनगर में तख्ती लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा, मुख्य आरोपी आनंद सैनी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में नीलगाय के शिकार के मामले में आरोपी भगवान दास ने मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह अपने हाथ में अपना नाम लिखी तख्ती लेकर पहुंचा और खुद को निर्दोष बताते हुए गुहार लगाई। आरोपी ने मीडिया के सामने कहा कि वह अपराधी नहीं है, बल्कि शराब पीने के शौक ने उसे इस मुसीबत में डाल दिया। भगवान दास ने बताया कि 22 फरवरी को आनंद सैनी नामक युवक उसके पास शराब लेकर आया था। नशे की हालत में आनंद उसे बहला-फुसलाकर शिकार के बहाने ककरौली के जंगल ले गया। आरोपी के अनुसार, उसे रास्ते की जानकारी नहीं थी। आनंद ने उसकी सेंट्रो कार का इस्तेमाल किया और जंगल पहुंचकर नीलगाय पर दो गोलियां चलाईं। यह घटना 22 फरवरी की है, जब वन विभाग की सूचना पर ककरौली पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही शिकारी अपनी सेंट्रो कार छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से मृत नीलगाय और कार बरामद की। कार के नंबर के आधार पर जब पुलिस भगवान दास तक पहुंची और उसके घर पर दबिश देना शुरू किया, तो वह डर गया और सीधे एसएसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ककरौली थाने में वन विभाग की ओर से अवैध शिकार की शिकायत दर्ज कराई गई थी। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कार मालिक भगवान दास ने खुद कार्यालय में पेश होकर जांच में सहयोग करने की बात कही है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी आनंद सैनी की तलाश की जा रही है। एसएसपी कार्यालय में तख्ती लेकर पहुंचे इस आरोपी को देखकर वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फिलहाल, पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में गैस सिलेंडर के लिए 200 मीटर लंबी लाइन:तेज धूप में खड़े सैकड़ों लोग, प्रशासन अफवाहों से बचने की अपील कर रहा
    Next Article
    एटा में अज्ञात वाहन से युवक की मौत:मलावन थाना क्षेत्र में रोड क्रॉस करते हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment