Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमो भारत के कई स्टेशनों के कुछ गेट हुए बंद:कांवड़ यात्रा में जाम के चलते NCRTC ने लिया फैसला, 14 अगस्त तक हर 8 मिनट में ट्रेन

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कुछ प्रवेश/निकास द्वार और उनसे संबंधित पार्किंग सुविधाएं बंद रहेंगी। प्रशासनिक निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेन सेवाएं पूरे कॉरिडोर पर पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। नमो भारत प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का उपयोग करें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 14 अगस्त 2026 तक सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक आठ-आठ मिनट के अंतराल पर संचालित होती रहेंगी। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान भी यात्रियों को नियमित और सुगम परिवहन सुविधा मिलती रहेगी। इन स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद • मोदीपुरम – गेट संख्या 02 • मेरठ नॉर्थ – गेट संख्या 02 • एमईएस कॉलोनी – गेट संख्या 02 • बेगमपुल – गेट संख्या 02 एवं 03 • भैसाली – गेट संख्या 02 • मेरठ सेंट्रल – गेट संख्या 02 • ब्रह्मपुरी – गेट संख्या 02 • शताब्दी नगर – गेट संख्या 02 • रिठानी – गेट संख्या 02 • परतापुर – गेट संख्या 02 • मेरठ साउथ – गेट संख्या 02 • मोदीनगर नॉर्थ – गेट संख्या 02 • मोदीनगर साउथ – गेट संख्या 02 • मुरादनगर – गेट संख्या 02 • दुहाई – गेट संख्या 03 एवं 04 • गुलधर – गेट संख्या 02 • गाज़ियाबाद – गेट संख्या 03 एवं 05
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पत्नी पर खौलता पानी डालने वाला गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद में पति ने किया था जानलेवा हमला, झुलस गई पीड़िता
    Next Article
    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की चेतावनी, निषाद-कश्यप को आरक्षण:2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नहीं मिला तो निषाद समाज भाजपा को वोट नहीं देगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment