Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाम बदलकर शादी करती थी लुटेरी दुल्हन:राजस्थान के दूल्हे से 1.80 हजार की वसूली; सुल्तानपुर में चार आरोपी गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को फर्जी शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शादी के दौरान दिए गए जेवरात और नकदी बरामद की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर चारों को जेल भेज दिया है। यहां देखिए तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला दरअसल, बुधवार रात करीब 8.30 बजे पीड़ित जगदीश पिता नानकराम निवासी मोहनपुरा थानाक्षेत्र बालाघाट, जिला करौली, राजस्थान ने थाना धनपतगंज में लिखित शिकातयत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे बड़े बेटे रोहिताश के लिए रिश्ते की तलाश में परिजनों से बात की थी। देवरिया में रचाई थी शादी उनके भांजे मनोज ने मथुरा निवासी राजपाल से संपर्क कराया, जिसने देवरिया की एक युवती से शादी का प्रस्ताव दिया। 10 फरवरी को लाईपार स्थित दुर्गा मंदिर में बेटे ने सात फेरे लिए थे। इसके बाद शादी के तुरंत बाद गिरोह के सदस्यों ने 1.40 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर दुल्हन को विदा न करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस दबाव में पीड़ित परिवार ने 1.10 लाख रुपए दिए। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा इसके बाद घर वापसी के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किलोमीटर-110 स्थित कैंटीन पर दोबारा 64 हजार की मांग की, जिसमें से 7 हजार रुपए और वसूल लिए थे। इसके बाद पुलिस को पीड़ित ने सूचना दी। मौके पर पुलिस ने दुल्हन समेत चारों आरोपियों को बेनीपुर अंडरपास के पास घेराबंदी करते हुए हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार, सुमन उर्फ मुस्कान उर्फ प्रियंका (दुल्हन), रानी निशा और शशि भारती शामिल हैं। जांच में पता चला है कि दुल्हन बनी महिला पहले से शादीशुदा है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने कहा- यह एक सुनियोजित गिरोह है, जो फर्जी पहचान के आधार पर शादी कराकर बाद में ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे वसूलता था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने अब तक कितनी घटनाएं की हैं , इसकी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास थाने पहुंची अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भाग गई थी। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गन्ना छीलते समय ग्रामीण तालाब में डूबा:6 घंटे रेस्क्यू चला, पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने की तलाश
    Next Article
    सुल्तानपुर में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:शादी और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था, बिहार का है कासिम शेख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment