Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला चिकित्सालय मऊ को मिला ‘कायाकल्प अवॉर्ड’:उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक और कर्मचारी सम्मानित

    7 hours ago

    1

    0

    जनपद के जिला चिकित्सालय को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित 'कायाकल्प अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को चिकित्सालय के सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार ने की। क्वालिटी टीम के सदस्य राम प्रवेश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट सेवा और टीम भावना के लिए पुरस्कार, नाश्ता और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे चिकित्सालय परिवार की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. एस.पी. नारायण, डॉ. शैलेश, डॉ. अनिल कुमार (फिजिशियन), उर्मिला देवी, मनोज सिंह (डाटा एंट्री ऑपरेटर) और जितेंद्र तिवारी (वरिष्ठ सहायक) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अस्पताल की स्वच्छता, पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। यह सम्मान न केवल चिकित्सालय के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में लव मैरिज के बाद दहेज की मांग:मारपीट कर घर से निकाला, चचिया ससुर पर भी लगाए सनसनीखेज आरोप
    Next Article
    नीम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव:मोबाइल चोरी के आरोप के बाद गेस्ट हाउस मालिक ने पीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment