Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज पढ़कर लौट रहे कारोबारी को 3 गोलियां मारीं:मुरादाबाद में हत्यारे ने VIDEO जारी किया, बोला- पीटा था, इसलिए मार डाला

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे वह मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नकाबपोश हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की, जिनमें से तीन गोलियां कारोबारी की पीठ में लगीं। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। भाई ने भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कारोबारी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में वह पिस्टल दिखाते हुए कह रहा है कि कारोबारी ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था, कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की थी और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे कारोबारी से जान का खतरा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना कुंदरकी कस्बे की है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- घात लगाकर बैठा था नकाबपोश बदमाश पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी कस्बे में ब्लॉक के पास रहने वाले अनीस अहमद पाशा (48) की पाकबड़ा कस्बे में टायर की एजेंसी है। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया और इसके बाद नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। रात करीब 9:20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक नकाबपोश हमलावर घात लगाए बैठा था। जैसे ही वे वहां पहुंचे, हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अनीस अहमद पाशा जमीन पर गिर पड़े, जबकि भाई ने भागकर जान बचाई। परिजन आनन-फानन में अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्या के बाद आरोपी ने जारी किया वीडियो घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपना नाम मोहम्मद अरमान बता रहा है। वीडियो में वह घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कह रहा है कि उसने अनीस पाशा को 3-4 गोलियां मारी हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी दिखा रहा है। उसका आरोप है कि अनीस पाशा ने कस्बे की ताजमहल बिल्डिंग में हुए चुनाव के दौरान उसके साथ मारपीट की थी। चोरी का आरोप लगाकर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया था। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी वजह से उसे अनीस पाशा से जान का खतरा था। इसलिए उसे मार डाला। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया- नमाज अदा कर घर लौट रहे टायर कारोबारी अनीस पाशा पर बदमाश ने फायरिंग की थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की
    Next Article
    सिपाही से पिस्टल लूटने वाला पवन एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment