Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'नमाजियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो':अलीगढ़ में AIMIM के पदाधिकारियों ने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने जीटी रोड स्थित नुमाइश मैदान में ईद की नमाज कराने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जिलाधिकारी को पत्र देकर नमाजियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की अनुमति भी मांगी गई। नेताओं का कहना है कि बढ़ती आबादी के मद्देनजर यह निर्णय जरूरी है। सड़कों पर नमाज नहीं, तो मिले वैकल्पिक स्थान यामीन खान अब्बासी ने ज्ञापन में कहा कि अलीगढ़ अब स्मार्ट सिटी बन चुका है और शहर की आबादी तेजी से बढ़ी है। वार्डों की संख्या भी 40 से बढ़कर 90 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और उनका संगठन इसका सम्मान करता है। ऐसे में नुमाइश मैदान को वैकल्पिक स्थान के रूप में उपलब्ध कराया जाए। दो शिफ्टों में भी कम पड़ती है जगह उन्होंने बताया कि शाहजमाल और जमालपुर की ईदगाहों में दो-दो शिफ्ट में नमाज होने के बाद भी जगह कम पड़ जाती है। अगर नुमाइश मैदान में अनुमति मिलती है तो पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था संभालने में भी आसानी होगी और नमाज एक साथ कराई जा सकेगी। होली मिलन होता है तो नमाज भी हो अब्बासी ने कहा कि जब नुमाइश मैदान में होली मिलन, दशहरा, राजनीतिक रैलियां और बाजार लग सकते हैं, तो साल में एक बार ईद की नमाज से भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के गांधी मैदान और आगरा के ताजमहल का उदाहरण देते हुए प्रशासन से जनहित में निर्णय लेने की अपील की। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग AIMIM नेताओं ने ईद के दिन हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति भी मांगी है। उनका कहना है कि इसका पूरा खर्च वे निजी स्तर पर वहन करेंगे। इन स्थानों पर पुष्पवर्षा की मांगी अनुमति ईदगाह शाहजमाल ईदगाह जमालपुर ईदगाह जीवनगढ़ ऊपर कोर्ट मस्जिद डीएम स्तर पर होगा फैसला इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि AIMIM पदाधिकारियों ने नुमाइश मैदान में नमाज की अनुमति के लिए ज्ञापन दिया है और हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा के लिए अलग पत्र सौंपा है। दोनों मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखी जाएंगी, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 3 लुटेरों को 7-7 साल का कारावास:15 साल पहले दंपती से लूटपाट की थी, एक्सीडेंट होने पर पकड़े गए थे
    Next Article
    साली पर हमला करने वाला जीजा गिरफ्तार:पीलीभीत में नहाते हुए छत से चलाई गोली, पति ने रायफल पकड़कर बचाई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment