Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, दूर तक किया पीछा

    3 hours from now

    1

    0

    गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है. शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे. एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी. एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे. गोरखपुर के एम्स में कार्यरत नागालैंड की डाक्टर के साथ हुई ये घटना रविवार 22 फरवरी को रात 8 बजे की है. कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की. इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया. नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ. 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां की.
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई पुलिस के बर्खास्त अफसर रियाज़ुद्दीन काज़ी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त
    Next Article
    बिहार के ‘ब्लू ड्रम कांड’ में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, शव जलाने में हुआ था धमाका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment