Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फास्ट फूड दुकान के सिलेंडर में लगी आग:मेडिकल कॉलेज के सामने मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने स्थित एक फास्ट फूड दुकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई। 'समोसा जंक्शन' नामक इस दुकान में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे व्यस्त मार्ग पर दहशत फैल गई। दुकान में समोसा, डोसा और चाउमीन जैसे फास्ट फूड बनाए जाते थे। आग तेजी से फैलते हुए पास की एक कपड़े की दुकान तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिलेंडर को बाहर निकालने और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और यातायात बाधित रहा। यह स्थान अत्यंत व्यस्त माना जाता है, क्योंकि इसके सामने मेडिकल कॉलेज और आसपास बहुमंजिला इमारतें व कई दुकानें हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे भारी अतिक्रमण है और कई दुकानों में सुरक्षा मानकों के बिना घरेलू गैस सिलेंडर तथा तंदूर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।लोगों ने प्रशासन से इस आग की घटना की जांच करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाजियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग:अलीगढ़ में AIMIM के पदाधिकारियों ने नुमाइश मैदान में ईद की नमाज के लिए सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    बीच सड़क पर कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को चूमा:छैला बाबू तो कैसा दिलदार कर बना रहा था रील, पोस्ट पर लिखा- प्लीज डिलीट कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment