Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल को डुबोने वाले चीन में भीषण तबाही, लगा लाशों का ढेर!

    20 hours ago

    1

    0

    जो लोग दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं कुदरत उन्हें एक दिन उसी गड्ढे में धकेल देती है। वैसा ही कुछ इन दिनों चीन के साथ भी हो रहा है। क्योंकि जिस चीन पर नेपाल में आई तबाही को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। नेपाल में मौत के तांडव के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तिब्बत में हुई मौतों के आंकड़ों को छिपाकर चीन इस शक को और ज्यादा पैदा कर रहा है। आरोप है कि अगर चीन पहले ही नेपाल को चेतावनी दे देता तो हजारों लोगों की जाने बच सकती थी। दावे किए जा रहे हैं कि चीन की किसी परियोजना या बांध के कारण पानी छोड़ा गया था। नेपाल चीन से ग्लेशियर और बाढ़ से जुड़े वास्तविक आंकड़े साझा करने की मांग कर रहा था। लेकिन चीन ने ना कोई अलर्ट जारी किया ना ही डाटा साझा किया। अब आप समझ सकते हैं कि चीन का मकसद क्या था। लेकिन कहते हैं कि जैसा बोओ वैसा ही एक दिन काटना भी पड़ेगा। क्योंकि जिस तरह चीन की वजह से नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचाई है। कुछ वैसे ही चीन पर भी अब बहुत बड़ा संकट टूट पड़ा है। जिसने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। इसे भी पढ़ें: भारत तैयार है...यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने किया ऐसा धमाका, रूस-अमेरिका दोनों हो जाएंगे हैरानलाशों के ढेर लग गए हैं और कोरोना की तरह चीन मौत के आंकड़े छिपाने में जुट गया है। चीन में इस वक्त बाढ़ का मंजर कितना खौफनाक है। दरअसल नेपाल त्रासदी की तस्वीरों ने हर किसी को सन कर दिया था। मगर अब चीन में भी बाढ़, बारिश, तूफान ने भयावह हालात पैदा कर दिए। तस्वीरों की शक्ल में जो मंजर दिखाई दे रहा है वो बेहद ही खौफनाक है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि करीब 3 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर गए हैं। मूसलाधार बारिश के साथ फूजियान प्रांत के पोतायन शहर में सड़कों पर सैलाब तेजी के साथ बह रहा है और इसी सैलाब की चपेट में आकर कई मंजिला मकान चंद सेकंड के भीतर धराशाई हो जाता है। बाढ़ का तांडव इतना खतरनाक है कि वह सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा है। रिहायशी इलाकों में गुजरने वाले सैलाब में मलवे के साथ गाड़ियां किसी तिनके की तरह बह रही हैं। इसे भी पढ़ें: China के सस्ते सामान से तंग आया यूरोप! बेल्जियम के PM का बड़ा बयान- 'PM मोदी ने पहले ही दी थी चेतावनी, हमने बात नहीं मानी'जिधर देखो उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है। एक स्कूल परिसर में तो 2500 से ज़्यादा शिक्षक और छात्र फंस गए। जिसके बाद ड्रोन के जरिए खानापानी पहुंचाया गया। फजियान प्रांत के लोंगयान शहर में सड़कें पानी में डूब गई हैं। जलभराव में दर्जनों गाड़ियां फंस गई हैं और कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। चीन के फजियान प्रांत में बाढ़ बारिश ने किस तरह तांडव मचा रखा है। यह ड्रोन की तस्वीरें उसी की गवाह है। ऐसा लग रहा है कि मानो शहर में पानी नहीं बल्कि पानी के बीचोंबीच शहर को बसाया गया है। जहां तक नजर जा रही है पूरा इलाका जलमग्न घर मकान चौक चौराहे और सैकड़ों की तादाद में गाड़ियां डूबी नजर आ रही हैं। आने वाले समय में और बारिश होने पर निचले इलाकों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। जिनपिंग ने अपनी सेना को उतार दिया है। लेकिन स्थिति बेकाबू दिखाई दे रही है। प्रशासन के पसीने छूटे हुए हैं कि इस भीषण तबाही से कैसे निपटा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal में बाढ़ का नया खतरा! दार्चुला में भारी भूस्खलन से चौलानी नदी का बहाव बाधित, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
    Next Article
    भारत से गद्दारी पड़ गई भारी! China ने बांग्लादेश की दबाई गर्दन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment