Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स की तस्करी नाकाम:पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मोबाइल पार्ट्स की तस्करी नाकाम की है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया और बरामद सामान को कस्टम अधिनियम के तहत जब्त कर कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 15/16 जुलाई की रात को हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की टीम सीमा स्तंभ संख्या 543/34 के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से विभिन्न प्रकार के मोबाइल पार्ट्स मिले। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकुश पुत्र महंत, निवासी बरगदवा पश्चिम, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में वह बरामद सामान से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। सीमा क्षेत्र में इस तरह की लगातार कार्रवाई को नेपाल सीमा से होने वाली अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस और एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि सीमा पर निगरानी और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। इस कार्रवाई में मोहाना पुलिस के मुख्य आरक्षी आत्मानंद यादव, आरक्षी अनुराग तिवारी तथा एसएसबी लीलाडिहवा के मुख्य आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी राजाराम वर्मा, प्रणव कुमार सिंह और प्रदीप की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन बैनामे, एक जमीन...कोर्ट पहुंचा मामला, एफआईआर दर्ज:सहारनपुर में भूमि कब्जाने, फर्जी बैनामे और जानलेवा हमले का आरोप
    Next Article
    पार्षद बोले-जेई सुन नहीं रहा, विधायक से कहूंगा उसे हटवाएं:वार्ड-68 में 30 घरों पर करंट का खतरा; एक कमरे में 80 बच्चों की कक्षा, मोहल्लों में जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment