Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाली युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत:पुलिस ने कार जब्त की, परिवार इटावा के लिए रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक नेपाली युवक की मौत हो गई। युवक पैदल अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन नेपाल से इटावा पहुंच गए हैं। नेपाल के जिला पियुथान के थाना बरौला कोलवांग निवासी विजय गाहा (23) पुत्र कमान सिंह पिछले करीब छह माह से इटावा में रहकर काम कर रहा था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के आईटीआई चौराहा पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। विजय अपने परिवार के साथ सिया देवी हॉस्पिटल के पास किराए के कमरे में रहता था। वहीं से रोज काम पर जाता था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय अपने कमरे से पैदल काम पर जाने के लिए निकला था। वह जसवंतनगर हाईवे की सर्विस रोड से होकर होटल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सिया देवी हॉस्पिटल के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा लेखक ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग नेपाल से इटावा के लिए रवाना हो गए और देर रात तक यहां पहुंच गए। विजय अपने पीछे पत्नी मनीषा और छोटी बेटी विनिसा को छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएसजेएमयू की सम सेमेस्टर परीक्षा 11 अप्रैल से:6 जून तक चलेंगी एग्जाम, वेबसाइट पर जारी हुई एग्जाम शीट
    Next Article
    जालौन में 33 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र मिले:प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी, पक्के घर का सपना साकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment