Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएसजेएमयू की सम सेमेस्टर परीक्षा 11 अप्रैल से:6 जून तक चलेंगी एग्जाम, वेबसाइट पर जारी हुई एग्जाम शीट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होकर 6 जून तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शीट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि यदि किसी को इस कार्यक्रम पर कोई आपत्ति है तो वह 18 मार्च तक coecsjmuniversity@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। माइनर विषयों की अलग से होगी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि अधिकांश परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर कराई जाएंगी। छात्रों को पेपर हल करने के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अलग-अलग कक्षाओं की परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन कक्षाओं के माइनर विषयों की परीक्षाएं मेजर विषयों से अलग कराई जाएंगी। लॉ की परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी विश्वविद्यालय की ओर से जारी एग्जाम शीट के अनुसार एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। इन दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। एग्जाम शीट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं कॉलेजों में भी कोर्स की समीक्षा शुरू हो गई है और शिक्षकों को छात्रों से कोर्स का रिवीजन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में उठाए सवाल:बुद्ध धरोहर और ग्रामीण बैंकों में स्टाफ कमी के मुद्दे उठाए
    Next Article
    नेपाली युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत:पुलिस ने कार जब्त की, परिवार इटावा के लिए रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment