Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नासा का उपग्रह वॉयजर-1 एक प्रकाश दिन दूर पहुंचा:इंसानों की बनाई कोई चीज इतनी दूर नहीं गई; 49 साल पहले लॉन्च हुआ था

    17 hours ago

    1

    0

    नासा का मशहूर अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 पृथ्वी से करीब 26 अरब किलोमीटर दूर पहुंच गया है। इसने एक लाइट-डे यानी प्रकाश की एक दिन में तय होने वाली दूरी पूरी कर ली है। इंसान की बनाई कोई दूसरी चीज अब तक इतनी दूर नहीं पहुंची है। एक लाइट-डे का मतलब है वह दूरी, जिसे प्रकाश 24 घंटे में तय करता है। प्रकाश की रफ्तार करीब 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड है। इस हिसाब से एक लाइट-डे करीब 16 अरब मील (25.9 अरब किलोमीटर) के बराबर होता है। अब पृथ्वी से भेजे गए रेडियो सिग्नल को वॉयजर-1 तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लगेंगे। वहां से जवाब आने में भी इतना ही समय लगेगा। यानी इससे बातचीत करने में करीब दो दिन लग सकते हैं। वॉयजर-1 ने 1998 में नासा के ही दूसरे अंतरिक्ष यान पायनियर-10 को पीछे छोड़कर सबसे दूर पहुंचने वाली इंसान की बनाई वस्तु का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से यह लगातार अंतरिक्ष में आगे बढ़ रहा है। 4 साल के मिशन के लिए बना था, 49 साल से कर रहा काम सौरमंडल से बाहर की दुनिया का अध्ययन कर रहे दोनों यान वॉयजर-1 और वॉयजर-2 अब इंटरस्टेलर स्पेस यानी तारों के बीच मौजूद अंतरिक्ष का अध्ययन कर रहे हैं। दोनों यान सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से बनी एक विशाल सुरक्षा परत हेलियोस्फीयर को पार कर चुके हैं। वॉयजर-1 ने 2012 में और वॉयजर-2 ने 2018 में इस सीमा को पार किया था। इन यानों को असल में ग्रहों की खोज के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इनसे तारों के बीच मौजूद अंतरिक्ष के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वैज्ञानिकों को अब यह समझना पड़ रहा है कि इन पुरानी मशीनों से ऐसा काम कैसे कराया जाए, जिसके लिए इन्हें मूल रूप से तैयार ही नहीं किया गया था। वॉयजर को चालू रखने के लिए नासा की नई तरकीब 1. गैर-जरूरी उपकरण बंद किए बिजली बचाने के लिए नासा ने धीरे-धीरे वैज्ञानिक और दूसरे उपकरण बंद किए। वॉयजर-1 के 10 वैज्ञानिक उपकरणों में से अब सिर्फ 2 काम कर रहे हैं। ये चुंबकीय क्षेत्र और आवेशित कणों का अध्ययन करते हैं। 2. बिजली का बंटवारा बदला ज्यादा बिजली खर्च करने वाले 3 उपकरण बंद किए। उनकी जगह 3 दूसरे उपकरण चालू किए, जो कुल मिलाकर कम बिजली खर्च करते हैं। इससे करीब 10 वॉट बिजली की बचत हुई। 3. ईंधन की पाइप को गर्म रखा अंतरिक्ष में बहुत कम तापमान होता है। ऐसे में यान के ईंधन के जमने का खतरा रहता है। नासा ने नए उपकरणों को इस तरह चुना कि यान के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी बनी रहे। 4. कंप्यूटर को गर्म रखा यान के कंप्यूटरों को ठीक से काम करने के लिए एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है। इंजीनियरों ने बिजली के इस्तेमाल में बदलाव करते समय यह ध्यान रखा कि कंप्यूटर ठंडे न पड़ें। 5. पुराने उपकरणों से नए काम लिए वॉयजर को मूल रूप से बृहस्पति और शनि जैसे ग्रहों की खोज के लिए बनाया गया था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल तारों के बीच मौजूद अंतरिक्ष का अध्ययन करने में हो रहा है। 6. रेडियो संपर्क बनाए रखने की व्यवस्था बचाई यान का एंटीना धरती की तरफ होना जरूरी है, ताकि वह आंकड़े भेज सके और नासा से निर्देश प्राप्त कर सके। इसके लिए ईंधन और दिशा नियंत्रित करने वाली व्यवस्था को चालू रखना जरूरी है। 10 लोगों की टीम संभाल रही 49 साल पुराने मिशन को वॉयजर-1 को चलाने के लिए नासा की करीब 10 लोगों की टीम काम कर रही है। मिशन वैज्ञानिक लिंडा स्पिलकर के मुताबिक, टीम में 25 साल का युवा कम्युनिकेशन इंजीनियर भी है। उनके माता-पिता का जन्म भी वॉयजर-1 के लॉन्च होने के बाद हुआ था। वहीं, टीम में एक ऐसा विशेषज्ञ भी है, जो 90 साल का हो चुका है और मिशन के शुरुआती दिनों से इससे जुड़ा रहा है। स्पिलकर भी 1977 में मिशन शुरू होने के समय से जुड़ी थीं। कुछ समय अलग रहने के बाद 2020 में फिर टीम में लौटीं। तब उन्हें लगा था कि यान कुछ साल ही और चल पाएगा, लेकिन यह आज भी काम कर रहा है। 2029 तक बंद हो सकता है धरती से संपर्क वॉयजर-1 की बिजली खत्म होने के कारण 2029 तक उससे संपर्क बंद हो सकता है। नेचर की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉयजर-2 से भी 2031 तक संपर्क टूटने की आशंका है। हाल ही में वॉयजर-1 से 48 घंटे तक संपर्क नहीं हो पाया था। बाद में यह फिर एक्टिव हुआ और संदेश भेजने लगा। इसमें खराबी आने पर नासा के वैज्ञानिक धरती से ही निर्देश भेजकर इसे ठीक करते हैं। 2024 में इसकी कंप्यूटर चिप खराब हो गई थी, जिससे यह गलत डेटा भेजने लगा। वैज्ञानिकों ने महीनों तक प्रोग्राम में बदलाव किया और अप्रैल 2024 में इसे ठीक कर लिया। यान की दूरी इतनी ज्यादा है कि निर्देश भेजने और जवाब मिलने में करीब 2 दिन लगते हैं। वॉयजर-1 गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ----------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन की ताकत दिखाने जिनपिंग ने शेनझेन शहर चुना:यहां APEC समिट; 45 साल पहले मछुआरों का गांव था, अब दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
    Next Article
    ट्रम्प अमेरिकी उपराष्ट्रपति से नाराज:रूबियो को अगले राष्ट्रपति के लिए समर्थन दिया; वेंस ने ईरान जंग को चुनाव में हार की वजह बताया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment