Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NASA ने Artemis मिशन के लिए नए अंतरिक्ष यात्रियों के आवेदन मांगे, 3 दिसंबर तक मौका

    7 hours ago

    1

    0

    केप केनवरल (अमेरिका), नौ नवंबर (एपी) चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की नई टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नासा ने अपने आर्टेमिस कार्यक्रम का विस्तार करने के उद्देश्य से अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नासा के अधिकारियों ने कैनेडी स्पेस सेंटर में शनिवार को आयोजित एक एयर शो के दौरान इसकी घोषणा की।इस आयोजन के जरिए चंद्र अन्वेषण के साथ ही विमानन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया गया। नासा ने दो साल पहले नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। उस समय 8,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से सितंबर 2025 में 10 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया था।अंतरिक्ष एजेंसी के पास फिलहाल केवल 32 सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं। ऐसे में पृथ्वी की निचली कक्षा से आगे अंतरिक्ष में मानव मौजूदगी का तेजी से विस्तार करने की योजना के तहत नासा को और अंतरिक्ष यात्रियों की जरूरत है। इस साल अप्रैल में आर्टेमिस-द्वितीय मिशन के चालक दल की चंद्रमा के चारों ओर उड़ान ने इस अभियान की शुरुआत की थी।आर्टेमिस-तृतीय मिशन के कमांडर रैंडी ब्रेस्निक ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से कहा, हमारे पास काम कहीं ज्यादा है और अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या कम है। अंतरिक्ष यात्री बनने के इच्छुक उम्मीदवार तीन दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नासा को उम्मीद है कि 2027 के अंत तक अंतिम उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थी 2028 की शुरुआत में अपना प्रशिक्षण शुरू कर देंगे।इसी वर्ष नासा की योजना आधी सदी से अधिक समय बाद फिर से अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर भेजने की है। ब्रेस्निक ने संभावित उम्मीदवारों से आवेदन में देरी नहीं करने की अपील करते हुए कहा, तब तक हमारे लोग चांद पर पहुंच चुके होंगे, इसलिए देर मत कीजिए। ब्रेस्निक और उनके तीन साथी अगले साल गर्मियों में अंतरिक्ष में जाएंगे।इस दौरान वे अपने अंतरिक्ष यान के कैप्सूल को दो चंद्र लैंडर के साथ जोड़ने का अभ्यास करेंगे। इनमें से एक लैंडर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और दूसरा जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन बना रही है। इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी के नजदीक ही रहेंगे और चंद्रमा के पास से उड़ान नहीं भरेंगे।यह मिशन अगले वर्ष प्रस्तावित आर्टेमिस-चतुर्थ अभियान की तैयारी के तौर पर काम करेगा। आर्टेमिस-चतुर्थ के तहत दो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट उतारने का प्रयास किया जाएगा। नासा की योजना अधिक रोवर, रोबोट, संरचनाएं और बिजली ग्रिड चंद्रमा पर भेजकर वहां स्थायी बेस विकसित करने की है।आर्टेमिस-तृतीय मिशन के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए धैर्य बेहद जरूरी है। रुबियो लगातार 371 दिन अंतरिक्ष में रहने का अमेरिकी रिकॉर्ड बना चुके हैं। उम्मीदवारों के लिए अमेरिकी नागरिक होना, कॉलेज की डिग्री हासिल करना और पेशेवर कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।अंतरिक्ष यात्रियों के लिए दो साल का अनिवार्य प्रशिक्षण काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके बाद भी अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होने का मौका मिलने में कई साल लग सकते हैं। रुबियो ने एपी से कहा, उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि आपके अनुभव का लगभग एक प्रतिशत ही चांद पर जाने से संबंधित होगा।असल में आप चांद पर पहुंचने के मिशन में योगदान दे रहे होंगे। नासा की यह 25वीं अंतरिक्ष यात्री चयन प्रक्रिया होगी। एजेंसी ने 1959 में अपने पहले सात अंतरिक्ष यात्रियों के चयन के साथ इस परंपरा की शुरुआत की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्यावधि चुनाव के बाद Donald Trump और Justice Department का रुख डेमोक्रेट्स पर कड़ा
    Next Article
    Indian-origin Nithya Raman ने विरोध के बावजूद जीता Los Angeles Mayor चुनाव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment