Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से था लापता, फतेहगंज पश्चिमी के माधौपुर फाटक के पास मिली लाश

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे के किनारे माधौपुर फाटक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो मृतक की शिनाख्त परमजीत के रूप में हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई दिनों से लापता था मृतक परमजीत परिजनों के मुताबिक, परमजीत पिछले कई दिनों से लापता चल रहा था। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। आज अचानक उसकी लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। हाल ही में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट इस मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी यह सामने आई है कि मृतक परमजीत की कुछ समय पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। गंभीर बीमारी से जूझने के बाद वह रिकवरी की राह पर था, लेकिन अचानक लापता होने और फिर संदिग्ध हालत में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस एंगल को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की ले रही है पुलिस मदद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परमजीत वहां तक कैसे पहुंचा और उसके साथ अंतिम समय में कौन लोग थे। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी, फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में मंदिर का दानपात्र चोरी:सीसीटीवी फुटेज में युवक पेटी उठाकर ले जाता दिखा, पुलिस पहचान कराने में जुटी
    Next Article
    बुद्ध विहार में जलभराव से 100 से अधिक परिवार प्रभावित:जूता हाथ में लेकर जाते है बच्चे, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment