Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध विहार में जलभराव से 100 से अधिक परिवार प्रभावित:जूता हाथ में लेकर जाते है बच्चे, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के वार्ड नंबर 70 स्थित बुद्ध नगर कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। कॉलोनी की सड़कों पर नाली का गंदा और बदबूदार पानी महीने भर से भरा पड़ा है। वहां रहने वाले करीब 100 से 200 लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से हालात ऐसे ही बने हुए हैं। लोग बोले नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को उसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे हाथ में जूते लेकर निकलते हैं। वे पहले गंदे पानी से होकर सड़क तक पहुंचते हैं और फिर वहां खड़े होकर जूते पहनते हैं। कई बार छोटे बच्चे इसी पानी में फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों ने बताई अपनी परेशानी आदित्य यादव ने बताया- मैं सातवीं क्लास में पढ़ाई करता हूं और रोज सुबह स्कूल जाते समय और स्कूल से आते समय मैले पानी में चलकर जाता हूं क्योंकि मेरा घर रास्ते के बीचों-बीच में है। विजय त्रिपाठी, जो एक स्कूल की प्रबंधक हैं, उन्होंने कहा- मुझे स्कूल के लिए रोज निकलना पड़ता है। कभी-कभी अपनी बाइक नहीं होती है तो मुझे भी इसी गंदे बदबूदार पानी में उतर कर जाना पड़ता है। विजय पाल ने बताया- दिन में कभी चाय पानी का मूड बनता है तो गंदा और बदबूदार पानी देखकर मूड स्विंग हो जाता है। मैं यही चाहता हूं कि स्थानीय पार्षद और नगर निगम अधिकारी इस मामले में ध्यान दें और इसका निवारण करें। दीपक राय ने कहा- कई-कई दिन मैं अपने बालकनी में कैद वाली फील महसूस करता हूं। जरूरत होती है बाहर जाने घूमने की। बाइक या फोर व्हीलर अपनी हो सही रहता है। नीता सिंह, जो किराए के मकान में रहती हैं, उन्होंने बताया, पानी लगने से इस एरिया में कोई फेरीवाला, सब्जीवाला, कभी-कभी तो आरओ का पानी वाला भी नहीं आता है, जिससे हम लोग एक टाइम खाना ही नहीं बना पाते। कॉलोनी की रहने वाली विभा त्रिपाठी ने कहा, "मैं भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता हूं। मुझे आए दिन मीटिंग और रैलियों में जाना होता है। जब मैं घर से निकलती हूं तो यहीं आकर किसी बाइक का वेट करती हूं लिफ्ट लेने के लिए। इसी वजह से मैं लेट होती हूं। मैं नगर निगम से कहना चाहती हूं कि जल्द इस समस्या को दूर किया जाए। जानिए पार्षद ने क्या कहा वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि देवरिया बाईपास रोड पर नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से कॉलोनी की नालियों का पानी ब्लॉक हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। वहीं इस संबंध में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब तक नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं होता और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उन्हें इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें इस बदबूदार पानी से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से था लापता, फतेहगंज पश्चिमी के माधौपुर फाटक के पास मिली लाश
    Next Article
    नोएडा का 38वां फ्लावर शो समाप्त:5 लाख लोग पहुंचे, चेयरमैन रोलिंग ट्राफी उत्तर रेलवे को मिली, अगले साल की थीम 'साल्विया'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment