Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल इंटर कॉलेज के शिक्षक ने छात्र को पीटा:अस्पताल में भर्ती, कई दिनों बाद छात्र पहुंचा था स्कूल; थाने में दी परिजनों ने तहरीर

    18 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी के शिक्षक मजहर इब्राहिम के खिलाफ थाने में छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे छात्र के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक मजहर ने पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस संबंध में पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसपर जांच की बात पुलिस ने कही थी। फिलहाल इस संबंध में स्कूल की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। फिलहाल बच्चा अभी भी जामिया अस्पताल में एडमिट है और उसकी तबियत में सुधार है। चार दिन से छुट्टी पर था बेटा अस्पताल में एडमिट छात्र के पिता एखलाक अहमद ने बताया - हमारा बेटा पिछले 5 दिन से बुखार से पीड़ित था। वो स्कूल नहीं जा रहा था। इसी बीच हमारे बहन के पति की डेथ हो गई। इसमें तीन दिन वो और स्कूल नहीं जा पाया। उसे मंगलवार को स्कूल भेजा गया। वह स्कूल पहुंचा तो नेशनल इंटर कालेज के शिक्षक मजहर इब्राहिम ने उससे स्कूल न आने का कारण पूछा। बेटे शाकिब आजम ने जब बताया तो वो गुस्सा हो गए और पहले उसक सिर पर मारा और उसके बाद उसकी पिटाई कर दी। बिना पूछे कर दी पिटाई कक्षा 9 में पढ़ने वाले शाकिब का इलाज जामिया अस्पताल में चल रहा है। शाकिब ने बताया - स्कूल न जाने की वजह से मेरा नाम काट दिया गया था। जिसके बाद कल जब स्कूल पहुंचा तो मुझसे फार्म भरकर जमा करने के लिए कहा गया था। लेकिन मै फार्म लेकर क्लास में चला गया। वहां मेरे क्लास टीचर मजहर इब्राहिम मौजूद थे। उन्होंने इस बारे में पूछा तो मै जब तक जवाब देता उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सिर पर भी मारा। जिसके बाद मेरे सिर में दर्द होने लगी। मैंने टेस्ट दिया और उसके बाद घर के लिए निकला तो मुझे चक्कर आने लगा। घर पहुंचकर घर वालों को बताया जिसके बाद मुझे एडमिट कराया गया है। अब नहीं चाहते कोई कार्रवाई पीड़ित के पिता एखलाक अहमद ने बताया - इस संबंध में मंगलवार को ही आदमपुर थाने में तहरीर दे दी थी। लेकिन चौकी इंचार्ज हनुमान फाटक ने आज हमें बुलाकर शिक्षक और प्रिंसिपल को बुलाया था। उन्होंने माफी मांगी ,जिसके बाद हमने लिखित माफीनाम मांगा है। ताकि अन्य किसी बच्चे के साथ ऐसा कृत्य दोबारा स्कूल में ना हो। हम आगे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:नियमितीकरण व समान वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगे उठाईं
    Next Article
    हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment