Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान, 48 नाम:यूपी से तीन, MP-राजस्थान और बिहार से दो-दो टीचर्स; 5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार देंगी

    19 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों समेत कई संस्थानों के शिक्षक चुने गए हैं। 48 स्कूली शिक्षकों में से 26 पुरुष और 22 महिला टीचर हैं। उत्तर प्रदेश से तीन, बिहार और एमपी से दो-दो टीचर्स चुने गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षकों को ये पुरस्कार देंगी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से टीचर्स चुने गए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन मंत्रालय के अनुसार, 48 शिक्षकों का चयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तीन चरणों में किया है। यह प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पूरी की गई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के विशेष योगदान को सामने लाना है। इसके साथ ही उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत से स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर की और छात्रों का जीवन समृद्ध बनाया। 1958 में शुरू हुआ था यह अवॉर्ड नेशनल टीचर्स अवॉर्ड की शुरुआत 1958 में हुई थी। इसका उद्देश्य बेहतरीन और समर्पित शिक्षकों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को पहचानना था। यह अवॉर्ड किन टीचर्स को दिया जाता है- शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उल्लेखनीय काम किया हो। अपने प्रयासों से छात्रों के सीखने और विकास में योगदान दिया हो। पढ़ाई में नए और प्रभावी तरीकों का इस्तेमाल किया हो। अपने काम से दूसरे शिक्षकों के लिए उदाहरण और प्रेरणा पेश की हो। पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें साल 2024: मोदी तमिलनाडु टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी। तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है। साल 2025: मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी पीएम मोदी ने पिछले साल टीचर्स डे से एक दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 45 शिक्षकों से मुलाकात की थी। मोदी ने करीब 35 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जीएसटी में सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। -----------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- कार बेचने वाला निकला राजकुमार:मरीजों को मिल रही खुशबूदार ऑक्सीजन; अजगर को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी से बची जान
    Next Article
    झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत:यूनिट इन्चार्ज का आरोप- ओवरहीटिंग के चलते हादसा हुआ, कई बार AC लगाने का कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment