Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट री-एग्जाम से पहले फेक टेलीग्राम चैनल्स पर एक्शन:शिक्षा मंत्री बोले- तुरंत ब्लॉक करें; पेपर लीक केस में 5 आरोपी जेल भेजे गए

    20 hours ago

    1

    0

    नीट यूजी के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों और ऑनलाइन नेटवर्क्स पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। खुफिया एजेंसियों ने बुधवार को सरकार को बताया कि कई फर्जी टेलीग्राम चैनल कुछ ही मोबाइल नंबरों से चलाए जा रहे हैं। इससे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसे चैनलों को तुरंत पहचानकर ब्लॉक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों और एजेंसियों को मिलकर तेजी से कार्रवाई करने को कहा। वहीं दिल्ली की एक कोर्ट ने नीट पेपर लीक केस में पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने CBI की मांग पर यह आदेश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ भी बैठक की शिक्षा मंत्री ने नीट री-एग्जाम की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित गड़बड़ियों को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों मेटा, गूगल और टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इसमें बताया गया कि बड़ी परीक्षाओं से पहले कई फर्जी टेलीग्राम चैनल और अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं। ये चैनल पेपर लीक की झूठी खबरें और भ्रामक पोस्ट फैलाकर छात्रों और अभिभावकों में डर और भ्रम पैदा करते हैं। कई लिंक छात्रों को फर्जी ग्रुप और ऑटोमेटेड बॉट्स तक पहुंचाते हैं, जहां अफवाहें तेजी से फैलाई जाती हैं। शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि छात्रों को गलत जानकारी से बचाना और परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। पेपर लीक केस में 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में दिल्ली की एक कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में मंगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं आरोपी शुभम खैरनार की CBI हिरासत पांच दिन और बढ़ा दी गई है ताकि उससे आगे पूछताछ की जा सके। एजेंसी ने दो अन्य आरोपियों मनीषा मंधारे और शिवराज मोटेगांवकर के हस्ताक्षर नमूने लेने की अनुमति भी अदालत से मांगी। लातूर का कोचिंग डायरेक्टर पहले पार्ट-टाइम टीचर, आज ₹1500 करोड़ की संपत्ति NEET पेपर लीक केस में नए खुलासे हुए हैं। CBI को सुराग मिले हैं कि पिछले साल भी NEET का पेपर परीक्षा से पहले महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेनुकाई करियर सेंटर (RCC) तक पहुंचा था। कोचिंग संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की पेपर लीक नेटवर्क से पुरानी सांठगांठ भी सामने आई है। उसकी नेटवर्थ ₹1500 करोड़ बताई जा रही है। भास्कर ने इस कोचिंग में पढ़ने वाले NEET 2025 में सफल छात्रों की पड़ताल की। इसमें 19 छात्रों का AIIMS में सिलेक्शन हुआ था। 2 छात्रों का AIIMS दिल्ली, 5 का हैदराबाद और 3-3 का भोपाल व वाराणसी AIIMS में सिलेक्शन हुआ। नागपुर, देवघर, गोरखपुर, राजकोट, रायपुर और मंगलगिरी AIIMS में भी एक-एक छात्र पहुंचे। मोटेगांवकर अमीर और पढ़ाई में बेहतर छात्रों को टारगेट करता था सूत्रों के मुताबिक मोटेगांवकर ऐसे छात्रों को निशाना बनाता था, जो आर्थिक रूप से मजबूत हों और पढ़ाई में औसत से बेहतर हों। परिजनों से डील के बाद इन्हें रेगुलर बैच में शामिल किया जाता था। परीक्षा से पहले आखिरी 15 दिनों में ‘वन-ऑन-वन मेंटरिंग कोर्स’ चलता था। पेपर मिलते ही इन छात्रों को सवाल-जवाब रटवाए जाते थे। CBI को इससे जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं। CBI के मुताबिक मोटेगांवकर कई साल से पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए प्रो. पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांढरे के संपर्क में था। नेटवर्क में शामिल गुरुग्राम के यश यादव ने जयपुर के विकास बिवाल को NEET पेपर बेचा था। उसे पेपर नासिक के शुभम खैरनार से मिला था। 15 लाख रुपए में पेपर बेचने का शक CBI ने 19 मई को नागपुर के सेंट्रल एवेन्यू और इतवारी इलाके में दो छात्रों के घर छापे मारे। यहां से मोबाइल फोन, लैपटॉप, हस्तलिखित नोट्स और दूसरे डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। दोनों ने इस साल NEET एग्जाम दिया था। CBI को शक है कि पुणे नेटवर्क के जरिए 15 लाख रुपए प्रति छात्र के हिसाब से लीक पेपर बेचा गया। एजेंसी को दोनों छात्रों के मनीषा वाघमारे और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी से संपर्क के संकेत मिले हैं। अब तक 10 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 6 महाराष्ट्र से शिवराज का एग्जाम के बाद का VIDEO वायरल 3 मई को हुई NEET-UG, 12 मई को रद्द NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक में NTA अफसर भी शामिल: ब्यूटीशियन से मिला कनेक्शन, CBI के पास सबूत, क्या दोनों सेट लीक हुए NEET पेपर लीक की कड़ियां अब जुड़ने लगी हैं। इस मामले में पहले केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और फिर बॉटनी लेक्चरर मनीषा मांधरे अरेस्ट हुईं। अब NEET एग्जाम कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अफसर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल-मेयर चेंबर में जबरन ममता की जगह शुभेंदु की फोटो:पीएम और राष्ट्रपति की तस्वीर भी टांगी; भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
    Next Article
    पश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को 27 किलोमीटर जमीन सौंपी:600 KM बॉर्डर अभी बिना फेंसिंग; CM बोले- घुसपैठियों को पकड़कर सुरक्षा बल को देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment