Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला:उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उनके नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। भाजपा अध्यक्ष ने ये बातें बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई थी। मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के CM बने थे। वे 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बने थे। नितिन नवीन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें- 17 सितंबर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान नितिन नवीन ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से होगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भाजपा ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित करेगी और प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा के लिए आभार जताएगी। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री:अगले साल 7 राज्यों में चुनाव, इनमें 22% वोटर जेन-जी, यूपी में सबसे ज्यादा पीएम मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर के सीएम अब्दुल्ला ने पूरा वंदे मातरम गाया:कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा-सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे, बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया
    Next Article
    दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा:CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें; PG ढहने के मामले में अब तक 5 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment