Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में ढाबे पर युवक ने चाकू से गला काटा,VIDEO:भागते हुए कार के पास गिरा, दिल्ली से बरेली जा रहा था

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के हापुड़ में एक ढ़ाबे पर युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह अपने गले पर चाकू रखकर ढाबे से बाहर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। थोड़ी दूर चलने के बाद वह अपने कार के पास गिर जाता है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, युवक दिल्ली से बरेली जा रहा था। रास्ते में एक ढाबे पर उसने कार रुकवाई और खाने के लिए अंदर चला गया। उसने बिना किसी से कोई बातचीत किए टेबल पर रखा चाकू उठाया और अपने गले को रेत दिया। घटना के वक्त ढाबे पर कई लोग खाना खा रहे थे। इससे पहले कि ढाबे पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते वह बाहर की तरफ भागा और एक कार के पास जाकर मुंह के बल गिर गया। मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और ढ़ाबे के कर्मचारियों और यात्रियों से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अठसैनी गांव की है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला समझिए.. बरेली के साईं थाना क्षेत्र के ग्राम धुनका का रहने वाला सलमान दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव से अपने गांव लौट रहा था। गुरुवार रात करीब 11:15 बजे अठसैनी गांव के पास प्रधान जी चिकन पॉइंट ढाबे पर वह खाना खाने के लिए रुका। उसने अपनी कार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोक दिया और ढ़ाबे के अंदर चला गया। सलमान ने टेबल से एक चाकू उठाया और अपने गले पर चला दिया। वह बाहर की तरफ भागने लगा। थोड़ी दूर जाने के बाद सलमान जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किया घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने वीडियो को जब्त कर ढ़ाबे के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरु कर दी है। घटना की जानकारी सलमान के परिजनों को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली से बरेली जा रहा था सलमान जानकारी के मुताबिक सलमान दिल्ली में एक हेयर सैलून में काम करता था। गुरुवार रात को वह अपने गांव धुनका जा रहा था। रास्ते में वह अठसैनी के पास ढाबे पर रुक कर खाना खाने गया था। जहां पर उसने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलमान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सलमान के पिता अहमद जान ने कहा कि उसने ऐसा क्यों किया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस आत्यहत्या के कारणों का पता लगा रही है। ………………….. यह खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौतनवा गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए लंबी कतार:उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
    Next Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:ब्रह्मनगर में अपने घर के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment