Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी के बीचोंबीच फायरिंग में एक और FIR:प्रयागराज में पूर्व विधायक के करीबी बालू माफिया समेत 37 पर शिकंजा

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में यमुना नदी के बीचोबीच स्टीमर पर सवार होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले बालू माफिया पर एक और एफआईआर हुई है। घूरपुर थाने में ही यह मुकदमा दर्ज हुआ है और इसमें उसके अलावा 36 और लोगों को आरोपी बनाया गया है। बालू माफिया एक बाहुबली पूर्व विधायक का करीबी है। क्या बताया तहरीर में यह मामला घूरपुर के बसवार गांव के यमुना घाट का है। यहां के रहने वाले मजदूर नाव से बालू खनन कर जीवन यापन करते हैं। यहीं के निवासी मनीलाल, राजेश निषाद, अनिल व वंदना ने पुलिस को बताया,16 फरवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे विद्यापीठ महेवा की ओर से चार स्टीमर से लगभग 30 से 35 लोग बसवार घाट पर आए। बोले-कल से सारी नावों की बालू विद्यापीठ उतरेगी आते ही उन्होंने नाव चला रहे व घाट पर बालू उतार रहे माझी-मजदूरों को ललकारा और धमकी देने लगे। बोले- कल से सारी नावों की बालू वि‌द्यापीठ घाट पर गिरेगी। विरोध करने पर गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से वहां दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई और इसके बाद असलहाधारी भाग निकले। गोलियां चलाने वालों में ये थे शामिल आरोप है कि फायरिंग करने वालों में चंदू निषाद पुत्र कुर्रा निषाद शामिल था जो अरैल का रहने वाला है और उसका वर्तमान पता महेवा है। उसके साथ नितिन निषाद निवासी कीडगंज, रतन निषाद निवासी नई झूंसी, राम जी निषाद निवासी नई झूंसी, लक्ष्मण सिंह निवासी राजापुर, महेवा कौशाम्बी, सुखलाल पासी निवासी महेवा टी.सी.आई. और धनराज पासी के अलावा लगभग 30 और लोग थे। मजदूरों से की जाती है अवैध वसूली मजदूरों ने आरोप लगाया कि माफिया बड़े पैमाने पर लोडरों व जेसीबी मशीनों का संचालन नदी के घाटों पर करते है और माझियों से अवैध वसूली करते हैं। वह कहते हैं कि वह इस रकम को प्रशासन को देते हैं।मशीनों का संचालन व अवैध वसूली के विरोध पर ही फायरिंग व धमकाकर दहशत फैलाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था मुकदमा इस घटना में 18 फरवरी को भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चंदू निषाद व अन्य नामजद थे और पुलिस ने चंदू को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें असलहाधारी फायरिंग करते साफ नजर आए थे। पुलिस अफसर बोले-बनवाएंगे वारंट इस मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पहले ही एक अन्य मामले में जेल में है। उसका वारंट बनवाया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुस्लिम मोहल्ला पूछा तो पीटकर भगाया':बदायूं का अरमान बोला- छोटी सी बात पर तीन भाइयों को पीटा, टोपी उतरवाई, लात मारकर भगाया
    Next Article
    कौशाम्बी में 1.72 किलो ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार:दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment