Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुस्लिम मोहल्ला पूछा तो पीटकर भगाया':बदायूं का अरमान बोला- छोटी सी बात पर तीन भाइयों को पीटा, टोपी उतरवाई, लात मारकर भगाया

    20 hours ago

    1

    0

    ‘हम लोग तो मुस्लिम मोहल्ले में रमजान आने के चलते भीख मांगने गए थे। वो युवक स्कूटी से जा रहा था। उससे सिर्फ यही पूछा कि यहां मुस्लिम मोहल्ला कहां है और हाईवे का रास्ता किधर है। वो इतना सुनते ही भड़क गया। कहने लगा यहां क्या कर रहे हो। उसने बुजुर्ग भाई की टोपी उतरवाई। तीनों लोगों को थप्पड़ मारे। 200 मीटर तक पीटते हुए और गाली देते हुए लाया। गली के बाहर तक दौड़ाकर भगाया। ’ ये कहना है बदायूं में पीटे गए जावेद के भाई अरमान का। अरमान ने बताया कि हम लोग कब्र खोदने का काम करते हैं, जब काम कम होता है तो भीख मांगकर परिवार का गुजारा करते हैं। मेरे भाईयों को बेवजह पीटा गया। ये मामला 15 फरवरी का है। मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला सहसवान के मोहल्ला दहलीज के रहले वाले जावेद अपने दो साथियों आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ 4 किमी दूर रुदायन कस्बे में गए थे। जहां वो रमजान आने के चलते भीख मांग रहे थे। तभी एक गली में उन्होंने स्कूटी सवार युवक अक्षय से मुस्लिम मोहल्ले के बारे में पूछ लिया। पीड़ित जावेद के भाई अरमान के अनुसार, भाई के मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछते ही अक्षय नाम का युवक भड़क गया। उसने अपनी स्कूटी खड़ी की और बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी। हम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा। दो साथी वीडियो बनाते रहे वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय के साथ आए उसके दो साथी पिटाई का वीडियो बना रहे हैं। अक्षय तीनों लोगों को गालियां देता नजर आ रहा है। अरमान का कहना है कि उसने बुजुर्ग भाई अब्दुल की टोपी उतरवाई। उसके बाद उनके गाल पर कई चाटे मारे। वीडियो में अक्षय तीनों लोगों को पीटता नजर आ रहा है। एक युवक को दौड़ाकर लात मारी और गली के बाहर तीनों लोगों को खदेड़ता नजर आ रहा है। कब्र खोदने का काम करते हैं तीनों अरमान ने बताया- जावेद और दोनों भाई मुख्य रूप से कब्र खोदने का काम करते हैं। रमजान के दौरान वे परिवार का गुजारा चलाने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में भीख मांगते हैं। घटना वाले दिन भी वे इसी उद्देश्य से गए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित अब्दुल सलाम की शिकायत पर आरोपी अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही यूपी कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने लिखा- ये घटना साफ़ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन मुस्लिम राहगीरों को भद्दी गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिए। हद तो तब हो गई जब वो बेचारे वहां से हटने लगे, तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी और तमाशबीन बनी भीड़ बस तमाशा देखती रही। यह मामला चीख-चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे 'नॉर्मल' बात हो गई है। जब इन उपद्रवियों पर तुरंत सरकारी डंडा नहीं चलता, तो बाकियों को भी खुली छूट मिल जाती है कि वो सड़क पर किसी की भी इज्जत उछाल सकें। भाजपा सरकार अपनी जनता के साथ न्याय करने में पूरी तरह फेल है। इस तरह के सरेआम हमले बता रहे हैं कि सरकार ने इन नफरती तत्वों को खुली छूट दे रखी है और इन्हें कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें जर्मनी से यूपी आई बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी काटी:गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेहंदी लगाई, हाथ पकड़कर जमकर नाचे विदेश से आई बारात, देसी अंदाज में शादी की रस्में, स्टेज पर आरी से लकड़ी काटते दूल्हा और दुल्हन…फिरोजाबाद की इस अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कानूनगो-लेखपाल को सस्पेंड किया:बलिया में जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    नदी के बीचोंबीच फायरिंग में एक और FIR:प्रयागराज में पूर्व विधायक के करीबी बालू माफिया समेत 37 पर शिकंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment