Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी में 200 मीटर दूर मिला डूबे बुजुर्ग का शव:हरदोई में भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करते समय डूबे थे

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र की गंभीरी नदी में डूबे 60 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश उर्फ कल्लू का शव शनिवार सुबह बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भदार गांव निवासी सुरेश उर्फ कल्लू शुक्रवार दोपहर अपनी भैंस चराने गंभीरी नदी किनारे गए थे। शाम करीब चार बजे भदार पुल के पास भैंस अचानक पानी में चली गई। सुरेश भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी पूंछ हाथ से छूट गई और वे नदी में डूब गए। सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और वृद्ध की तलाश शुरू की। हालांकि, शुक्रवार शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर गंभीरी नदी में सुरेश का शव उतराता हुआ मिला। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सुरेश उर्फ कल्लू के परिवार में उनकी पत्नी रामबेटी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भड़के मंत्री ए.के. शर्मा:अधिकारियों को फटकार, बोले- प्रशासन में पता नहीं कहां से लोग आए हैं, एबीसीडी सिखानी पड़ेगी
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा GSVM:मेडिकल कॉलेज में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर और स्टाफ सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment