Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी पार के गांवों को सौर ऊर्जा से रोशन किया:खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय बोले- 4 साल के काम पर जनता मुझे पूरे 10 नंगर देगी

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर की खड्डा विधानसभा से एनडीए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा - पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी पर विशेष काम हुआ है। उन्होंने बताया कि नदी पार बसे गांवों में पहली बार सोलर सिस्टम के जरिए बिजली पहुंचाई गई। उनका दावा है कि जनता मेरे काम से संतुष्ट है। मुझे पूरे नंबर देगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 सालों में सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: नदी पार के गांवों में बिजली पहुंचाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी। जंगल विभाग की अनुमति न मिलने से बिजली लाइन नहीं जा पा रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से बात कर करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से सोलर पैनल लगवाए गए, जिससे गांवों में पहली बार रोशनी पहुंची। सवाल: क्षेत्र में और क्या काम हुए? जवाब: खड्डा–पनियहवा, खड्डा–सिसवा सहित कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया। बड़ी गंडक नहर की पटरी पर भी सड़क बनवाई गई। छितौनी पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड कराने की स्वीकृति मिली है। भैंसहा में पक्का पुल बनाने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया गया है। सवाल : किसान केला मंडी की मांग करते हैं, इस पर क्या योजना है? जवाब : केला मंडी और बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव तैयार है। जमीन मिलने के बाद इस पर काम शुरू कराया जाएगा। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में कृषि आधारित कारोबार को बढ़ावा मिले। सवाल : टिकट और गठबंधन को लेकर क्या स्थिति है? जवाब: हम एनडीए परिवार का हिस्सा हैं। भाजपा या गठबंधन की जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय होगा, वही स्वीकार होगा। सवाल : अपने चार साल के कामकाज को कितने नंबर देंगे? जवाब : नंबर देना जनता का काम है। मुझे भरोसा है कि जनता मेरे काम को 10 में 10 नंबर देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर सुसाइड की कोशिश:लखनऊ में केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी, बोला- ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया जा रहा
    Next Article
    ऊंचाहार में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत:जामो एजेंसी पर सुबह से लगी लंबी लाइन, प्रशासन बोला- पैनिक न करें, गैस की कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment